RBI Recruitment 2023: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 66 पदों पर भर्ती के लिए एक शार्ट नोटिस जारी किया हैI ये भर्तियां डेटा वैज्ञानिक, डेटा इंजीनियर, आइटी सुरक्षा विशेषज्ञ, आइटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइटी), आइटी प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइटी), नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, अर्थशास्त्री (मैक्रो-इकनॉमिक मॉडलिंग), डेटा विश्लेषक (अनुप्रयुक्त गणित), डेटा विश्लेषक (अनुप्रयुक्त अर्थमिति), डेटा विश्लेषक (TABM/HANK मॉडल), विश्लेषक (ऋण जोखिम), विश्लेषक (बाजार जोखिम) तथा अन्य पदों पर की जाएंगीI
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई सलाहकारों, विशेषज्ञों और विश्लेषकों की अनुबंध भर्ती में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जा कर कल से आवेदन कर सकते हैंI आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के माध्यम से लॉग-इन करना होगा जिसके बाद उम्मीदवार सम्बन्धित पद के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 21 जून से शुरू होनी है और आवेदन की आखिरी तारीख 11 जुलाई 2023 निर्धारित है।
RBI Recruitment 2023:
बैंक का नाम | रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया |
भर्ती का नाम | सलाहकारों, विशेषज्ञों विश्लेषकों और अन्य |
पदों की संख्या | 66 |
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 21 जून 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 जुलाई 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | rbi.org.in |
RBI Recruitment 2023 पदों का विवरण :
- डेटा वैज्ञानिक - 3 पद
- डेटा इंजीनियर - 1 पद
- आइटी सुरक्षा विशेषज्ञ - 10 पद
- आइटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइटी) - 8 पद
- आइटी प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइटी) - 6 पद
- नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर - 3 पद
- अर्थशास्त्री (मैक्रो-इकनॉमिक मॉडलिंग) - 1 पद
- डेटा विश्लेषक (अनुप्रयुक्त गणित) - 1 पद
- डेटा विश्लेषक (अनुप्रयुक्त अर्थमिति) - 2 पद
- डेटा विश्लेषक (TABM/HANK मॉडल) - 1 पद
- विश्लेषक (ऋण जोखिम) - 1 पद
- विश्लेषक (बाजार जोखिम) - 1 पद
- विश्लेषक (चलनिधि जोखिम) - 1 पद
- वरिष्ठ विश्लेषक (ऋण जोखिम) - 1 पद
- वरिष्ठ विश्लेषक (बाजार जोखिम) - 1 पद
- वरिष्ठ विश्लेषक (चलनिधि जोखिम) - 1 पद
- विश्लेषक (दबाव परीक्षण) - 2 पद
- विश्लेषक (विदेशी मुद्रा एवं व्यापार) - 3 पद
- आइटी - साइबर सुरक्षा विश्लेषक - 8 पद
- सलाहकार - लेखा - 3 पद
- सलाहकार - लेखा/कर-डीआइसीजीसी - 1 पद
- विधिक सलाहकार - लेखा/कर-डीआइसीजीसी - 1 पद
- आइटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (डीआइसीजीसी) - 1 पद
Comments
All Comments (0)
Join the conversation