RBSE - राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Last Updated: May 30, 2026, 19:19 IST

RBSE सप्लीमेंट्री 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 29 मई, 2026 को शाम 4 बजे माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक सप्लीमेंट्री एग्जाम के रिजल्ट जारी किए। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE - राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
RBSE - राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

RBSE Supplementary Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री (पूरक) एग्जाम के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। दोनों एग्जाम के सप्लीमेंट्री रिजल्ट 29 मई, 2026 को शाम 4 बजे घोषित कर दिए गए थे। वे सभी छात्र जिन्होंने इस साल आयोजित हुई कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लिया था, वे अब राजस्थान बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही बोर्ड ने शैक्षणिक सेशन 2025-26 के एग्जाम चक्र को पूरी तरह से संपन्न कर लिया है। जो छात्र मुख्य एग्जाम में कुछ सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए थे, उनके लिए अपना साल बचाने और आगे की पढ़ाई जारी रखने का यह एक बेहतरीन मौका था।

राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सप्लीमेंट एग्जाम के रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में दी गई है। छात्र यहां से देखें:- 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE), अजमेर

कक्षाएं

10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary)

एग्जाम का प्रकार

सप्लीमेंट्री / कंपार्टमेंट एग्जाम 2026

रिजल्ट जारी होने की डेट

29 मई 2026

रिजल्ट देखने का मोड

ऑनलाइन 

लॉगिन क्रेडेंशियल

रोल नंबर 

ऑफिशियल वेबसाइट

rajeduboard.rajasthan.gov.in

RBSE सप्लीमेंट्री स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स 

RBSE बोर्ड के दोनों कक्षाओं 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट एग्जाम के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे "Suppl. Examination Results - 2026" या अपनी संबंधित कक्षा (10th/12th Supplementary Result) के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर को ध्यान से भरें।
  4. रोल नंबर डालने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका सप्लीमेंट्री रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

सीधे लिंक -

सीनियर सेकेंडरी - 2026 का परिणाम

माध्यमिक एवं व्यावसायिक-2026 परिणाम

Varishth Upadhayay - 2026 Result

Praveshika - 2026 Result

वरिष्ठ माध्यमिक बधिर एवं मूक एवं बाल-शिशु शिक्षा विभाग - 2026 का परिणाम

बधिर एवं मूक एवं बाल-नेगेटिव सेक्शन - 2026 का परिणाम

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को चेक करें 

10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम के स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के बाद छात्र नीचे दी गई इन डिटेल्स को चेक करें।

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता और पिता का नाम
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स 
  • कुल प्राप्तांक और प्रतिशत
  • क्वालिफाइंग स्टेटस 

इंटरनेट पर जारी किया गया यह स्कोरकार्ड केवल त्वरित जानकारी के लिए है। इसे प्रोविजनल  माना जाएगा। छात्रों को उनकी ऑरिजनल मार्क्स टेबल संबंधित स्कूलों के माध्यम से बाद में वितरित किए जाएंगे।

यहां भी पढ़े: UP CNET एडमिट कार्ड 2026 जारी, 6 जून को होंगे एग्जाम

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 30, 2026, 19:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News