RBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026: राजस्थान बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट कैसे चेक करें?

Last Updated: Mar 24, 2026, 07:04 IST

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जारी करेगा। छात्र RBSE 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 चेक करें
Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 चेक करें

RBSE 5th, 8th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, RBSE 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया है, वे अपना परिणाम शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। इसके बाद वे आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE 5th Class Result 2026 LIVE

RBSE 5th 8th Result 2026 Date: आज राजस्थान 5वीं 8वीं का रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजों की घोषणा 2026 में कर रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि RBSE 5th और 8th रिजल्ट 2026, 24 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षा दी है, वे रिजल्ट शाला दर्पण की वेबसाइट-rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, जिला का नाम और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

5th 8th Class RBSE Result 2026: RBSE 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 कहाँ देखें?

छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे:

  • rajshaladarpan.nic.in

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in

  • rajresults.nic.in

RBSE 5वीं-8वीं पासिंग नियम में नई अपडेट, जानें क्या बदला

इस बार राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए पासिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां सभी छात्रों को अगले कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन मिल जाता था, अब यह नियम समाप्त कर दिया गया है। 2026 से यह अनिवार्य हो गया है कि छात्र पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करें। इसका मतलब है कि अब छात्रों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा और कम अंक पाने पर फेल नहीं होने का मौका मिलेगा। हालांकि, जो छात्र निर्धारित अंक नहीं प्राप्त कर पाएंगे, उन्हें 45 दिनों के भीतर पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इससे वे अपने साल को नहीं खोएंगे और अगली कक्षा में प्रवेश पाने का मौका बरकरार रहेगा। इस नई पॉलिसी का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा में सुधार सुनिश्चित करना है।

ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आसानी से RBSE 5वीं, 8वीं का रिजल्ट 2026 देख और डिजिटटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • छात्र  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।

  • शाला दर्पण वेबसाइट के होमपेज पर “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

RBSE 5वीं, 8वीं का रिजल्ट 2026 मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • जन्म तिथि

  • कक्षा (5वीं/8वीं)

  • स्कूल का नाम

  • जिला/जिला कोड

  • विषयवार अंक

  • कुल अंक

  • प्राप्त अंक

  • ग्रेड/डिवीजन

  • परिणाम स्थिति (Pass/Fail)

  • परीक्षा वर्ष

  • बोर्ड का नाम (RBSE)

  • आधिकारिक मुहर और हस्ताक्षर

राजस्थान शिक्षा विभाग 1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारी यह प्रयास कर रहे हैं कि RBSE कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम 2026 नए सत्र शुरू होने से पहले ही जारी कर दिए जाएं। इससे छात्रों के एडमिशन और अगली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया समय पर और सुचारू रूप से पूरी हो सकेगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Mar 23, 2026, 09:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News