RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से शुरू, यहां चेक करें पूरा Time Table

Last Updated: Apr 27, 2026, 18:29 IST

RBSE Supplementary Exam Date Sheet 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने उन छात्रों को एक महत्वपूर्ण अवसर दिया है, जो मुख्य एग्जाम में फेल हो गए थे। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र PDF को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से शुरू, यहां चेक करें पूरा Time Table
RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मई से शुरू, यहां चेक करें पूरा Time Table

RBSE Supplementary Exam Date Sheet 2026 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 की सप्लीमेंट्री एग्जाम का ऑफिशियल टाइमटेबल जारी कर दिया है। ये एग्जाम उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही हैं, जो मार्च में हुए मुख्य एग्जाम में एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम 33% मार्क्स प्राप्त नहीं कर सके थे। 

बोर्ड के टाइम टेबल के अनुसार, ये सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 14, 15 एवं 16 मई 2026 तक करवाया जायेगा। साथ ही, ये एग्जाम 2026 में केवल तीन दिनों के भीतर खत्म कर दिए जाएंगे।

छात्र टाइम टेबल के PDF फॉर्मेट को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। छात्र इस पेज से सब्जेक्ट के अनुसार पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। साथ ही, डेटशीट के अनुसार अपने एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। 

एग्जाम का समय और सेशन 

राजस्थान बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि  सप्लीमेंट्री एग्जाम ऑफलाइन मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी:

  • एग्जाम की शिफ्ट: सुबह की शिफ्ट 
  • समय: सुबह 08:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक
  • अवधि: 3 घंटे 15 मिनट

RBSE 10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का टाइमटेबल 2026

10वीं के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम का पूरा कार्यक्रम छात्र नीचे दी गई टेबल से देखें। 

डेट सब्जेक्ट 
14 मई, 2026 अंग्रेजी (अनिवार्य)
15 मई, 2026 हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, आदि)
16 मई, 2026 व्यावसायिक विषय (IT, Retail, Health Care, Automotive, आदि)

RBSE 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम का टाइमटेबल 2026

12वीं के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम का पूरा कार्यक्रम छात्र नीचे दी गई टेबल से देखें। 

डेट

सब्जेक्ट 

14 मई, 2026

अनिवार्य हिंदी, अनिवार्य अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र, आदि।

15 मई, 2026

राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गणित, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, आदि।

16 मई, 2026

सभी व्यावसायिक विषय (Vocational Subjects)

सप्लीमेंट्री एग्जाम की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले छात्र इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

1. एडमिट कार्ड 

सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करके या बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से इन्हें प्राप्त कर सकेंगे।

2. रिपोर्टिंग टाइम

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एग्जाम सेंटर पर सप्लीमेंट्री एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें। छात्रों की देरी होने पर हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

3. आवश्यक सामग्री

अपने साथ एडमिट कार्ड, एक वैध आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) और अपनी पेन-पेंसिल साथ रखें। कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं होगी।

यहां भी पढ़े: UK Board Result 2026: देहरादून फिसड्डी! अब खराब रिजल्ट देने वाले टीचर्स की सर्विस बुक में दर्ज होगी 'Red Entry', जानें क्या है मामला

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 27, 2026, 18:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News