UK Board Result 2026: देहरादून फिसड्डी! अब खराब रिजल्ट देने वाले टीचर्स की सर्विस बुक में दर्ज होगी 'Red Entry', जानें क्या है मामला

Last Updated: Apr 27, 2026, 17:43 IST

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद शिक्षा विभाग ने एक कड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। 2026 के रिजल्ट से मैदानी इलाकों में टीचर्स का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है, जिसमें देहरादून सबसे निचले पायदान पर है। अब खराब प्रदर्शन करने वाले टीचर्स को 'रेड एंट्री' करनी पडे़गी। यहां से जानें क्या 'रेड एंट्री' क्या है?

UK Board Results 2026: Underperforming Teachers Face ‘Red Entry’ as Dehradun Ranks Last
UK Board Results 2026: Underperforming Teachers Face ‘Red Entry’ as Dehradun Ranks Last

UK Board Result 2026, Dehradun: उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट ने इस बार राज्य के शिक्षा विभाग में काफी खलबली मचा दी है। UK बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें शिक्षा विभाग ने सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कम प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त जवाबदेही ढांचा अपनाया है। 

संसाधनों से भरपूर होने के बावजूद, राजधानी देहरादून 10वीं की रैंकिंग में प्रदेश में सबसे निचले (13वें) पायदान पर रहा है। इस खराब प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए महानिदेशक शिक्षा ने आदेश जारी किया गया है कि जिन टीचर्स का सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट खराब रहा है, उनके सेवा रिकॉर्ड में 'Red Entry' की जाएगी।

जिलेवार प्रदर्शन: पहाड़ों ने मारी बाजी, मैदान पिछड़े

इस साल के रिजल्ट में एक दिलचस्प पैटर्न देखने को मिला है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी पहाड़ी जिलों का प्रदर्शन मैदानी जिलों से कहीं ज्यादा बेहतर रहा है। यह जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

जिला  10वीं में रैंक 12वीं में रैंक प्रदर्शन का लेवल
बागेश्वर  प्रथम (1st) प्रथम (1st) शानदार (Excellent)
पिथौरागढ़  द्वितीय (2nd) द्वितीय (2nd) बहुत अच्छा
रुद्रप्रयाग  तृतीय (3rd) चतुर्थ (4th) अच्छा
देहरादून 13वां (अंतिम) 12वां चिंताजनक
हरिद्वार  12वां 13वां (अंतिम) चिंताजनक

'Red Entry' क्या है और इसका टीचर्स पर क्या होगा असर?

शिक्षा विभाग के अनुसार, 'Red Entry' एक प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई है। इसका सीधा असर टीतर के करियर पर पड़ता है। ये जानने के लिए नीचे देखें। 

  • प्रमोशन में बाधा: सर्विस बुक में खराब एंट्री होने से टीचर्स को भविष्य में पदोन्नति यानी प्रमोशन रुक सकती है।
  • इंक्रीमेंट पर रोक: वार्षिक सैलरी इंक्रीमेंट (Salary Increment) को रोका जा सकता है।
  • अनिवार्य तबादला: खराब प्रदर्शन करने वाले टीचर्स को दुर्गम क्षेत्रों या पहाड़ी स्कूलों में अनिवार्य रूप से भेजा जा सकता है।
  • जवाबदेही तय: अब केवल स्कूल का कुल रिजल्ट नहीं, बल्कि हर सब्जेक्ट के टीचर्स की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।

देहरादून के खराब प्रदर्शन के मुख्य कारण

हैरानी की बात यह है कि देहरादून और हरिद्वार जैसे जिलों में टीचर्स की कोई कमी नहीं है। साथ ही, यहां सभी चीज की सुविधाएं भी बेहतर हैं। फिर भी यहां का प्रदर्शन गिरा है, जिसके पीछे ये कारण माने जा रहे हैं:

  1. जवाबदेही की कमी: टीचर्स और स्कूल प्रशासन के बीच मॉनिटरिंग का अभाव।
  2. शहरी स्कूलों में लापरवाही: संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद छात्रों की पढ़ाई पर व्यक्तिगत ध्यान न देना।
  3. पहाड़ी जिलों का जज्बा: बागेश्वर और पिथौरागढ़, जैसे जिलों में सीमित संसाधनों के बीच भी टीचर्स और छात्रों की कड़ी मेहनत।

UK Board 2026: मुख्य आंकड़े

उत्तराखंड बोर्ड 2026 के रिजल्ट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स इस प्रकार है। 

  • 10वीं का कुल पास प्रतिशत: 92.10% (पिछले वर्ष से 1.33% सुधार)
  • 12वीं का कुल पास प्रतिशत: 85.11%
  • लड़कियों का दबदबा: दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
  • प्रदेश टॉपर (10वीं): अक्षत गोपाल (98.20%) - रामनगर, नैनीताल।
  • प्रदेश टॉपर (12वीं): गीतिका पंत (बागेश्वर) और सुशीला महंदिरत्ता (उधम सिंह नगर) - 98.00%।

सुधार की ओर एक कड़ा कदम

शिक्षा विभाग की इस 'Red Entry' नीति का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारना और शिक्षकों के बीच प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है। विभाग का स्पष्ट संदेश है— "काम नहीं, तो इनाम नहीं"। अब देखना यह होगा कि इस कड़े फैसले के बाद अगले साल के नतीजों में क्या सुधार आता है।

यहां भी पढ़े: ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, प्राची निगम ने 12वीं में फिर हासिल किए अव्वल अंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 27, 2026, 17:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News