ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, प्राची निगम ने 12वीं में फिर हासिल किए अव्वल अंक

Last Updated: Apr 27, 2026, 16:52 IST

यूपी बोर्ड की फेमस छात्रा प्राची निगम एक बार फिर अपनी शानदार सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल 2024 में अपने लुक को लेकर काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करने वाली प्राची ने इस बार अपनी मेहनत से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। प्राची ने 12वीं में अव्वल अंक लागकर सबको साबित किया कि ट्रोल होने से पढ़ाई पर कोई फरक नहीं पड़ता।

UP Board Result 2026 10th Topper Prachi Nigam
UP Board Result 2026 10th Topper Prachi Nigam

सीतापुर: "हौसले बुलंद हों तो हर बाधा छोटी लगने लगती है।" यह बात सीतापुर की होनहार बेटी प्राची निगम ने सच कर दिखाई है। प्राची निगम की कहानी इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि कड़ी मेहनत और पढ़ाई का फल कितना अच्छा मिल सकता है। प्राची ने पिछले साल 2024 में 10वीं के एग्जाम में यूपी बोर्ड 10वीं में 98.50% अंकों के साथ राज्य में टॉप किया था। टॉप करने के बाद प्राची को अपनी चेहरे की बनावट के कारण सोशल मीडिया पर भद्दी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन प्राची ने हार मानने के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाया और अब UPMSP 12वीं (इंटरमीडिएट) के रिजल्ट में फिर से अव्वल अंक यानी  91.20% अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि असली पहचान चेहरे से नहीं, काबिलियत से होती है।

प्राची निगम का मानना है कि बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जैसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन पाने की उनकी यात्रा की शुरुआत है। प्राची कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। साथ ही, एंट्रेंस की तैयारी भी कर रही हैं ताकि वह इंजीनियर बन सकें। उनके पिता चंद्र प्रकाश निगम और माता ममता निगम सहित उनका पूरा परिवार उनका समर्थन करता है। 

Prachi Nigam का सब्जेक्ट वाइज प्रदर्शन

प्राची के 12वीं के रिजल्ट में विज्ञान और गणित स्ट्रीम उनकी उत्कृष्ट दक्षता को दर्शाते हैं। मुख्य सब्जेक्ट्स में उनका प्रदर्शन उच्च वैचारिक समझ और अनुशासित अध्ययन शैली वाली छात्रा को इंगित करता है।

सब्जेक्ट अंक (100 में से)
अंक शास्त्र 99
नहीं 96
रसायन विज्ञान 95
भौतिक विज्ञान 92
अंग्रेजी 73

प्राची निगम की उपलब्धि: एक नजर में

प्राची ने अपनी निरंतरता को बरकरार रखते हुए 12वीं के एग्जाम में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता के कुछ मुख्य बिंदु यहाँ दिए गए हैं:

विवरण जानकारी
नाम प्राची निगम
जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) - 2026
पिछली उपलब्धि 10वीं बोर्ड (2024) में प्रदेश टॉप
प्रेरणा का स्रोत माता-पिता और कठिन परिश्रम
संदेश "सफलता ही ट्रोलर्स को सबसे बड़ा जवाब है"

"चेहरे पर नहीं, अंकों पर ध्यान दें" - ट्रोलिंग का सफर

पिछले साल जब प्राची की फोटो 10वीं के टॉपर के रूप में वायरल हुई थी, तो कुछ लोगों ने उनके चेहरे के बालों (Hormonal issue) को लेकर उनका मजाक उड़ाया था। उस समय प्राची ने बहुत ही परिपक्वता से जवाब दिया था कि:

"अगर मेरे दो-चार अंक कम होते तो शायद कोई मेरा चेहरा नहीं देखता, लेकिन आज मैं टॉपर हूँ तो लोग कमियां ढूंढ रहे हैं। मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता।"

प्राची ने इस नकारात्मकता को अपनी ताकत बनाया और अगले दो साल तक दिन-रात मेहनत कर 12वीं में भी शानदार सफलता हासिल की।

प्राची की सफलता से मिलने वाली 3 बड़ी सीख

प्राची निगम की यह कहानी हर उस छात्र के लिए एक प्रेरणा की तरह है, जो किसी न किसी कारण से आत्मविश्वास की कमी महसूस करते है। छात्र प्राची के इस शानदार हुनर और प्रर्दशन से इन बातों से अपने जीवन में भी इन बातों को अपना सकते हैं। 

  1. मानसिक मजबूती: दुनिया क्या कहती है, इस पर ध्यान देने के बजाय अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें।
  2. शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है: आपकी डिग्री और आपकी मेहनत ही आपकी असली पहचान बनाती है।
  3. नकारात्मकता को ऊर्जा में बदलें: आलोचकों को शब्दों से नहीं, बल्कि अपनी जीत से जवाब दें।

परिवार और टीचर्स का मिला भरपूर सहयोग

प्राची ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और सीतापुर के बाल विद्या मंदिर के शिक्षकों को दिया है। उनके पिता ने हमेशा प्राची को प्रोत्साहित किया और उसे बाहरी दुनिया की बातों से दूर रहकर अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना सिखाया।

आज सोशल मीडिया पर वही लोग जो कभी मजाक उड़ा रहे थे, प्राची की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। प्राची अब भविष्य में इंजीनियर या प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

यहां भी पढ़े: ‘कोई परिणाम अंतिम नहीं होता’: UP बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम रिजल्ट के बाद CM योगी ने लिखा छात्रों को संदेश

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 27, 2026, 16:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News