RE-NEET Admit Card 2026 Link: एनटीए ने जारी किया री-नीट एग्जाम हॉल टिकट, परीक्षा 21 जून को
RE-NEET 2026 Admit Card Download: एनटीए ने आज 15 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर री नीट एग्जाम हॉल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को अपने यूनिक एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। री एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा।
RE-NEET Admit Card 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली री-नीट परीक्षा में शामिल होना है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करनी होगी।
नीट यूजी 2026 री-एग्जाम देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 21 जून को आयोजित किया जाएगा। एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
NEET 2026 Admit Card-हाइलाइट्स
अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में री नीट यूजी परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | NEET UG 2026 |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा तिथि | 21 जून 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) |
| आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
| लॉगिन विवरण | आवेदन संख्या और जन्म तिथि |
| आवश्यक दस्तावेज | एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी |
RE-NEET Admit Card 2026 Download Login Link
एनटीए ने री-नीट 2026 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक examinationservices.nic.in पर एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
| RE-NEET Admit Card 2026 Login Link |
21 जून को होगी री-नीट परीक्षा
री-नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। इससे पहले एनटीए ने एग्जान सिटी स्लिप भी जारी की थी ताकि उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकें। छात्रों के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे बायोमेट्रिक और अन्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
RE-NEET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर "RE-NEET Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अभ्यर्थी अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
-
फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
-
अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को करें चेक
री नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न विवरण अवश्य जांच लें:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
आवेदन संख्या
-
परीक्षा तिथि और समय
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा दिवस के निर्देश
यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर जाना होगा। परीक्षा नियमों का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस के निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.