RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान RAS में 607 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

Last Updated: Jun 4, 2026, 11:46 IST

RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS भर्ती 2026 के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2026 है। 

RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान RAS में 607 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन
RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान RAS में 607 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन आज 4 जून से शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत RAS के कुल 607 पदों को भरा जाएगा। जिसमें राज्य सेवाओं के 192 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 4 जून से 3 जुलाई रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। 

परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। 1 जनवरी 2027 तक उम्मीदवार की न्युनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर पूरा किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे और मुख्य परीक्षा में वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्न होंगे। 

रिक्त पदों का विवरण निम्नलिखिति है:

उम्मीदवार पद का नाम और संख्या नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

क्र. सं.

सेवा का नाम

पदों की संख्या

1

राजस्थान प्रशासनिक सेवा

57

2

राजस्थान पुलिस सेवा

26

3

राजस्थान लेखा सेवा

36

4

राजस्थान सहकारी सेवा

06

5

राजस्थान नियोजन सेवा

03

6

राजस्थान कारागार सेवा

05

7

राजस्थान उद्योग सेवा

12

8

राजस्थान राज्य बीमा सेवा

11

9

राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा

0

10

राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा

01

11

राजस्थान पर्यटन सेवा

06

12

राजस्थान परिवहन सेवा

10

13

राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा

01

14

राजस्थान देवस्थान सेवा

01

15

राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा

06

16

राजस्थान महिला विकास सेवा

04

17

राजस्थान श्रम कल्याण सेवा

02

18

राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा

01

19

राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा

0

20

राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात सेवा

02

21

राजस्थान राज्य कृषि विपणन सेवा (विपणन अधिकारी)

02

अधीनस्थ सेवाएं (415 पद)

अधीनस्थ सेवाओं के लिए निकाले गए पद के नाम और पदों की संख्या उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।

क्र. सं.

सेवा का नाम

पदों की संख्या

1

राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA)

06

2

राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA)

0

3

राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA)

109

4

राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA)

04

5

राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA)

136

6

राजस्थान तहसीलदार सेवा (SA)

12

7

राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (NSA)

11

8

राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (SA)

08

9

राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा

20

10

राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा

05

11

राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (NSA)

0

12

राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (SA)

0

13

राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA)

17

14

राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA)

02

15

राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (NSA)

08

16

राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (SA)

06

17

राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA)

02

18

राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (SA)

01

19

राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (NSA)

20

20

राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (SA)

02

21

राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (NSA)

05

22

राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (SA)

0

23

राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA)

34

24

राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (SA)

01

25

राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer)

0

26

राजस्थान अधीनस्थ सेवा ‘राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग’ (कनिष्ठ विपणन अधिकारी)

06

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताएं - 

किसी भी विश्वविद्यालय या किसी अन्य शैक्षणिक संस्थान या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है, या आयोग के परामर्श से सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क 

  1. जनरल (अनारक्षित) / पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर /अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर, आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा वर्ग- नॉन क्रीमीलेयर / अति पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये। 

  2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग /सहरिया आदिम जाति) के लिए 400 रुपये।

  3. दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर या SSO पोर्टल पर जाएं। 

  • एसएसओ आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। 

  • रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।

  • आरएएस आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।

  • जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 4, 2026, 11:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News