RPCS भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना: यदि आप स्नातक उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं तो आपके पास असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), रेवेन्यु ऑफिसर ग्रेड -II और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड – IV के 118 पदों पर भर्ती हेतु सुनहरा मौका है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 29 अगस्त 2022 से 27 सितंबर 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिसूचना से सम्बंधित आवेदन प्रक्रिया, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण निम्न हैं-
RPCS भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना हेतु महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 29 अगस्त 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2022
रिक्ति विवरण RPSC भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना:
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 41
रेवेन्यु ऑफिसर ग्रेड -II:14
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड – IV: 63
पात्रता मानदंड RPSC भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना:
शैक्षिक योग्यता:
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से BE (सिविल) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या उसके समकक्ष डिग्री.
रेवेन्यु ऑफिसर ग्रेड -II: भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक।
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड – IV: भारत सरकार द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक।
पदों की शैक्षिक योग्यता के विवरण के लिए अधिसूचना लिंक देखें.
RPSC भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना हेतु कैसे आवेदन करें:
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 29 अगस्त 2022 से 27 सितंबर 2022 तक आयोग के आधिकारिक वेबसाइट-https://rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation