RRB Group D Admit Card 2026 Link: 2 और 3 फरवरी की परीक्षा के लिए रेलवे ग्रुप D एडमिट कार्ड जारी, ये रहा हॉल टिकट लिंक
Railway Group D Admit Card 2026 OUT: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे ग्रुप D परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 2, 3 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली है, वे अब अपना आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Railway RRB Group D Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की रेलवे ग्रुप D परीक्षा 2 और 3 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली है, वे अब अपना ग्रुप D हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में उपलब्ध कराया गया है।
रेलवे ग्रुप D एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें।
RRB Group D Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रेलवे ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले https://www.rrbcdg.gov.in/ या अपनी संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट खोलें।
-
होमपेज पर Latest Announcement सेक्शन में
“CEN 08/2024 (Level 1) CBT E-Call Letter” लिंक खोजें। -
अब इस लिंक पर क्लिक करें: “कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए ई-बुलावा पत्र डाउनलोड करने का लिंक / Click here to download E-Call Letter for CBT (ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाता है)” लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
-
अब अपना Registration Number और Password दर्ज करें।
-
लॉगिन करते ही आपका RRB Group D Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
-
परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें और साथ में एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर ले जाएं।
RRB रेलवे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में दी गई जानकारी जरूर चेक करें
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होते हैं। यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि हो, तो तुरंत संबंधित RRB से संपर्क करें।
Railway RRB Group D Admit Card 2026 Download Link
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप D एडमिट कार्ड और हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से पहले ही RRB Group D Hall Ticket डाउनलोड कर लें। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
| RRB Group D Admit Card 2026 Link |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.