RRB JE Admit Card 2026: आरआरबी जेई एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in जारी, हॉल टिकट PDF डाउनलोड करें
RRB JE Admit Card 2026: आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 19 फरवरी 2026 को है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश पत्र उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आवेदन किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। इसलिए, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 19 फरवरी 2026 को है, वे अब अपना हॉल टिकट आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE Admit Card 2026 Release Date: एडमिट कार्ड जारी
आरआरबी की ओर से जेई सीबीटी 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करा दिया गया है। जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऑफिशियल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिसे उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) दर्ज करना होगा।
RRB JE Admit Card 2026 CBT 1: हाइलाइट्स
आरआरबी की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती संगठन का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | CEN 05/2025 |
| एडमिट कार्ड | जारी |
| परीक्षा तिथि | 19, 20 और 25 फरवरी, 2026 |
| परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | सभी क्षेत्रीय वेबसाइट |
Check: CTET Answer Key 2026
RRB JE Admit Card 2026 link: डाउनलोड लिंक
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) दर्ज की आवश्यकता होगी। सीबीटी 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सभी अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग की ओर से अभी 20 और 25 फरवरी की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। ये प्रवेश पत्र 19 फरवरी की परीक्षा के लिए जारी किया गया है। हमने आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
| आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
RRB JE Admit Card 2026: ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कैसे करें?
आरआरबी जेई 19 फरवरी को आयोजित होने जा रही सीबीटी 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर, "डाउनलोड जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 हॉल टिकट सीईएन 05/2025" पर जाएं।
-
लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा उसे डाउनलोड कर लें।
-
परीक्षा केंद्र में जाने के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.