RRB NTPC Answer key 2026 Soon: आरआरबी एनटीपीसी की उत्तर कुंजी जल्द जारी, जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स

Last Updated: Mar 31, 2026, 18:55 IST

RRB NTPC Answer key 2026 Soon: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आरआरबी एनटीपीसी की आंसर-की 2026 जारी करेगा। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को नीचे लेख में डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।  

RRB NTPC Answer key 2026 Soon
RRB NTPC Answer key 2026 Soon

RRB NTPC Answer key 2026 Soon: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द अपनी
ऑफिशियल वेबसाइ़ट rrbcdg.gov.in पर ग्रेजुएशन लेवल के अंतर्गत आरआरबी एनटीपीसी की कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा (CBT-1) की आंसरी-की जल्द जारी करेगा। इसकी परीक्षा 27 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 40 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब इस परीक्षा की आंसर-की का इंतजार कर रहे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड  दर्ज कर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। जब जारी हो जाएगी। 

RRB NTPC Answer key 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

आरआरबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी की आंसर-की 2026 जारी करेगा। आंसर की डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करने का सलाह दी जाती है। त्रुटि पाए जाने पर भर्ती परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आंसरी-की जारी होने के बाद नीचे डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द जारी किया जाएगा 

RRB NTPC Answer key 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CEN 06/2025) 5810 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी, जिसके लिए लगभग 45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) की आंसर-की जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार आंसर-की की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) और एनटीपीसी 

रिक्त पदों की संख्या 

5810 

परीक्षा का नाम 

आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1)

आंसर की जाने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrbcdg.gov.in

RRB NTPC Answer key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।  

  • RRB NTPC Answer key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 

  • आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर आंसर-की खुल जाएगी। 

  • आंसर-की में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। इससे अपने अंकों का अनुमान लगाएं। 

 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 31, 2026, 18:55 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News