RRB Technician Grade 3 Result 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-3 रिजल्ट आउट, इस लिंक से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF

Last Updated: May 30, 2026, 12:47 IST

RRB Technician Grade 3 Result 2026: आरआरबी ने दिनांक 29 मई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीशियन ग्रेड-3 का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Technician Grade 3 Result 2026
RRB Technician Grade 3 Result 2026

RRB Technician Grade 3 Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने दिनांक 06 मार्च से 10 मार्च के बीच ग्रेड 3 टेक्नीशियन पदों के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरआरबी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6238 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर क्वालिफाइंग स्टेट्स चेक कर सकते हैं। आरआरबी ने रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड और कट-ऑफ भी जारी की है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवार की सुविधा हेतु अलग-अलग आरआरबी ज़ोन के रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख पर उपलब्ध करा दिया गया है। 

RRB Technician Grade 3 Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत इस भर्ती परीक्षा में तकरीबन 15 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके माध्यम से विभिन्न ट्रेड्स जैसे फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। सीबीटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेेडिकल होगा। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

रीज़न 

रिजल्ट PDF

कट-ऑफ PDF

आरआरबी ग्रेड 3 टेक्नीशियन रिजल्ट PDF मुंबई 

क्लिक करें 

क्लिक करें 

आरआरबी ग्रेड 3 टेक्नीशियन रिजल्ट PDF बैंगलोर 

क्लिक करें 

क्लिक करें 

आरआरबी ग्रेड 3 टेक्नीशियन रिजल्ट PDF रांची 

क्लिक करें 

क्लिक करें 

आरआरबी ग्रेड 3 टेक्नीशियन रिजल्ट PDF पटना 

क्लिक करें 

क्लिक करें 

आरआरबी ग्रेड 3 टेक्नीशियन रिजल्ट PDF मुजफ्फरपुर 

क्लिक करें 

क्लिक करें 

RRB Technician Grade 3 Result 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-3 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधकारी से संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक लॉगिन पोर्टल rrb.digialm.com पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक केवल 16 जून 2026 तक ही एक्टिव रहेगा आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

परीक्षा का नाम 

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-3 परीक्षा 

रिक्त पदों की संख्या 

6238 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

30 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbapply.gov.in

RRB Technician Grade 3 Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-3 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  •  RRB Technician Grade 3 Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। 

RRB Technician Grade 3 Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-3 की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना क्वालिफाइंग स्टेट्स चेक करें।  अगर आप शॉर्टलिस्ट हो जाते हैं, तो दस्तावेजों के सत्यापन के लिए तैयार रहें। दस्तावेजों के सत्यापन में शैक्षणिक योग्यता से जुड़े ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और फोटोग्राफ आदि चीजें शामिल होती है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 30, 2026, 12:47 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News