RSMSSB CHO Answer Key 2024 Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) संविदा भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 3 मार्च 2024 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कुल 3531 पदों को भरना है।
RSMSSB CHO Answer Key 2024 Direct Link
जो उम्मीदवार सीएचओ परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी उन्हें अपने अंकों का अनुमान लगाने और उनके प्रदर्शन का आकलन करने की अनुमति देगी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से खुश नही है, वह 9 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल 2024 तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते है। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रति प्रश्न 100 रूपये का भुगतान करना होगा। आरएसएमएसएसबी सीएचओ उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड लिंक यहां से प्राप्त करें:
| RSMSSB CHO Answer Key 2024 PDF | |
| RSMSSB CHO Answer Key 2024 PDF Notice |
RSMSSB CHO Answer Key 2024 डाउनलोड कैसे करें?
आरएसएमएसएसबी सीएचओ उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स यहां दिए हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- "आधिकारिक उत्तर कुंजी" टैब पर क्लिक करें।
- "सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती 2023" लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- "उत्तर कुंजी डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पसंद के अनुसार उत्तर कुंजी को हिंदी या अंग्रेजी में डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation