Sage Utsav 2026: सेज यूनिवर्सिटी में 5 दिनों का प्रतिभा, खेल, AI और मनोरंजन का महासंगम, जानें 33+ इवेंट्स डिटेल्स

Last Updated: Oct 7, 2026, 14:55 IST

Sage Utsav 2026: सेज यूनिवर्सिटी (SIRT) भोपाल में 6 से 10 अक्टूबर तक 33 से अधिक प्रतियोगिताओं वाले 5-दिवसीय मेगा उत्सव की शुरुआत कर दी है, जिसका समापन 10 अक्टूबर को DJ Xenial की ग्रैंड सेलिब्रिटी नाइट के साथ किया जाएगा।  

Sage University Sage Utsav 2026
Sage University Sage Utsav 2026

Sage University Sage Utsav 2026: भोपाल स्थित सेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (SIRT) परिसर में छात्रों के शारीरिक और ज्ञान विकास, ऊर्जा और प्रतिभा को मंच देने के लिए सेज ग्रुप ने पांच दिवसीय वार्षिक मेगा इवेंट यानी ‘सेज उत्सव 2026’ की शुरुआत आज से शुरू कर दी है। यह भव्य उत्सव 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खेलकूद, संगीत, नृत्य, कला, तकनीक और मनोरंजन से जुड़ी 33 से अधिक प्रतियोगिताओं को शामिल किया जाएगा।

सेज ग्रुप के चेयरमैन डॉ. संजीव अग्रवाल द्वारा इस वार्षिक उत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। इस दौरान सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी बंसल और SIRT के डायरेक्टर डॉ. विकास एस. पागे ने छात्रो के उत्साह को बढ़ावा देते हुए उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ अधिक से अधिक आयोजनों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

SIRT Event 2026

Sage Utsav 2026 Event Schedule  

सेज ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया Sage Utsav 2026 में शामिलकार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल जानने के लिए आप सभी नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में सभी प्रतियोगिताएं और इवेंट्स को डेट्स के साथ डिटेल में बताया गया है। 

डेट 

प्रमुख प्रतियोगिताएं और इवेंट्स

06 अक्टूबर 2026 (Day 1)

1. बॉक्स क्रिकेट

2. वॉलीबॉल 

3. बैडमिंटन

4. फुटबॉल

5. चेस

6. आर्म रेसलिंग

7. डांस

8. 'वॉइस ऑफ कैंपस' (सिंगिंग)

9. स्लो बाइक रेस

10. फेस पेंटिंग,

11. 'बैटल ऑफ बैंड्स'

07 अक्टूबर 2026 (Day 2)

1. बास्केटबॉल 

2. टग ऑफ वॉर

3. टेबल टेनिस

4. ट्रेजर हंट

5. ऑब्स्टेकल रेस

6. खो-खो

7. कैरम

8. LAN गेमिंग

9. एड मैड शो

10. AI आर्ट

11. शॉर्ट फिल्म

12. ब्रिज मेकिंग

13. अंताक्षरी

14. डांस फाइनल 

15. 'ग्लैमरा वॉक'

08 अक्टूबर 2026 (Day 3)

1. कवि सम्मेलन

2. कोड स्प्रिंट

3. 'सेज शार्क टैंक'

4. डिबेट प्रतियोगिता

5. रील मेकिंग

6. 'भजन फ्यूजन'

09 अक्टूबर 2026 (Day 4)

1. रोबो रेस

2. मास्टर शेफ

3. 'पुश-अप वॉर'

4. फोटोग्राफी

5. स्टैंड-अप कॉमेडी 

6. भव्य प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी

10 अक्टूबर 2026 (Day 5)

1. सेलिब्रिटी नाइट 

2. DJ Xenial की स्पेशल लाइव परफॉर्मेंस

Sage Utsav 2026 Event Schedule

Sports & Cultural Competitions: खेल, डांस और 'बैटल ऑफ बैंड्स' की धूम

Sage Utsav 2026 के पहले दो दिनों में छात्रों में लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का  जबरदस्त रोमांच पैदा किया जाएगा। 

  • रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं: मैदान पर बॉक्स क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टग ऑफ वॉर (रस्साकशी), खो-खो, टेबल टेनिस और स्लो बाइक रेस जैसी जबरदस्त प्रतियोगिताएं और इवेंट्स में छात्रों का प्रदर्शन। 
  • सांस्कृतिक और संगीत संध्या: संगीत के शौकीनों छात्रों के लिए 'वॉइस ऑफ कैंपस' और बैंड्स के बीच हुआ 'बैटल ऑफ बैंड्स' एक अट्रैक्टिव केंद्र बना रहा। इसके अलावा डांस कॉम्पिटिशन और रैंप पर अपना जलवा बिखेरने के लिए आयोजित 'ग्लैमरा वॉक' ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

Tech, Innovation & Intellectual Competitions: AI आर्ट और 'सेज शार्क टैंक'

सेज उत्सव केवल खेल और मनोरंजन तक सीमित न होकर छात्रो के बौद्धिक क्षमता और तकनीकी से जुड़े नई विचारों को परखने का भी एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है:

  • तकनीकी और नवाचार स्पर्धाएं: तकनीकी दक्षता को छात्रों के बीच बढ़ावा देने के लिए कोड स्प्रिंट (Code Sprint), रोबो रेस (Robo Race), LAN गेमिंग, AI आर्ट, ब्रिज मेकिंग और शॉर्ट फिल्म मेकिंग जैसे अत्याधुनिक टॉपिक्स पर 
  • स्टार्टअप और बौद्धिक मंच: युवा आंत्रप्रेन्योर्स के लिए आयोजित 'सेज शार्क टैंक' (Sage Shark Tank) में छात्रों ने अपने बिजनेस आइडियाज प्रस्तुत किए। इसके साथ ही डिबेट, कवि सम्मेलन, रील मेकिंग और 'भजन फ्यूजन' जैसी गतिविधियों ने साहित्यिक और रचनात्मक क्षेत्र को नया आयाम दिया।

SIRT Event 2026 Award

Celebrity Night & DJ Xenial Performance: 10 अक्टूबर को होगा ग्रैंड फिनाले

सेज ग्रुप द्वारा आयोजित Sage Utsav 2026 के पांच दिनों तक चलने वाले इस फेस्ट का ग्रैंड फिनाले 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। 

  • पुरस्कार वितरण (09 अक्टूबर): 9 अक्टूबर को अलग-अलग प्रतियोगिताएं और इवेंट्स के विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, इसी दिन मास्टर शेफ, पुश-अप वॉर और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी प्रतियोगिताएं भी शामिल होंगी। 

  • डीजे जेनियल की धमाकेदार रात (10 अक्टूबर): उत्सव की लास्ट शाम को बेहतरीन बनाने के लिए सेज ग्रुप द्वारा सेलिब्रिटी नाइट रखी गई है, जहां DJ Xenial अपने लाइव म्यूजिक और रीमिक्स ट्रैक्स पर पूरे कैंपस को थिरकने पर मजबूर करेंगे। सेज ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर साक्षी बंसल के अनुसार, यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए उमंग, सहभागिता और जीवन भर याद रहने वाले पलों का सुखद अनुभव बनेगा।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 7, 2026, 14:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News