Sainik School Admission 2026: सैनिक स्कूल में क्लास 6 और 9 में एडमिशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, तुरंत करें Direct Link से Apply

Last Updated: Oct 29, 2025, 18:07 IST

Sainik School Admission 2026: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आगे लेख में दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

Sainik School Admission 2026
Sainik School Admission 2026

Sainik School Admission 2026: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। कक्षा 6 और 9वीं में जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वे 30 अक्टूबर, 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभिभावक और छात्र ध्यान दें, ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस 31 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। 

कक्षा 6 और 9 एडमिशन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 2 से 4 नवंबर, 2025 तक निर्धारित की गई है। आगे लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन।

Sainik School Admission 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

नीचे टेबल में सैनिक स्कूल एडमिशन 2026 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है:

परीक्षा का नाम 

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE)

बोर्ड का नाम 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए)

शैक्षणिक वर्ष

2026-27

आवेदन की अंतिम तिथि 

30 अक्टूबर, 2025

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 

31 अक्टूबर, 2025 

कक्षाओं 

क्लास 6 और 9

आवेदन सुधार विंडो

2 से 4 नवंबर, 2025

परीक्षा तिथि (अपेक्षित)

जनवरी 2026

परीक्षा शुल्क 

सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/रक्षा/पूर्व सैनिक: 850 रुपये

एससी/एसटी: 700 रुपये

ऑफिशियल वेबसाइट 

exams.nta.nic.in

Sainik School Admission 2026: शैक्षणिक योग्यता 

  • सैनिक स्कूल क्लास 6 में एडमिशन लेने के लिए 5 वीं पास होना चाहिए। 

  • छात्र की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

  • वहीं क्लास 9 में एडमिशन लेने के लिए क्लास 8 पास होनी चाहिए। 

  • वहीं 9वीं में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए। 

  • छात्रों की आयु की गणना 31 मार्च, 2026 के आधार पर की जाएगी। 

Sainik School Admission 2026: आवेदन शुल्क  

सैनिक स्कूल में एडमिशन लेने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग तय किया गया है।  नीचे दिए गए टेबल में आवेदन शुल्क का विवरण देखें:

वर्ग 

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, EWS

850 रुपये 

एससी, एसटी

700 रुपये

Sainik School Admission 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सैनिक स्कूल में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सिंपल स्टेप ये हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं

  2. होमपेज पर, AISSEE 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

  3. लॉग इन बटन पर क्लिक करें और लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें

  4. अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें

  5. मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें

  6. फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें

Sainik School Admission 2026: डायरेक्ट लिंक 

अखिल भारतीय AISSEE 2026 मेरिट सूची के आधार पर भरी जाने वाली सीटें, जहां उम्मीदवार को सैनिक स्कूल स्ट्रीम के अंतर्गत NSS में न्यूनतम 40% सीटें प्राप्त करनी होंगी। वहीं, जो छात्र पहले से  NSS में पढ़ रहे हैं, उन छात्रों के लिए स्कूल-वार मेरिट सूची में प्राप्त रैंक के आधार पर भरा जाएगा। ऑनलाइन सैनिक स्कूल में फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है:

सैनिक स्कूल फॉर्म 2026

लिंक 



Check:

RRB NTPC Undergraduate Notification 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 29, 2025, 16:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News