HSLC Result 2026 Assam: असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, कहां और कैसे करें चेक? जानें पूरी डिटेल्स

Last Updated: Apr 10, 2026, 10:31 IST

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं के रिजल्ट की पुष्टि की गई है कि असम HSLC रिजल्ट 2026 आज, 10 अप्रैल को जारी किया जा रहा है। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रिजल्ट को ऑनलाइन मोड से देख सकेंगे। यहां से जानें अपडेट्स।

Assam HSLC 10th Result at resultsassam.nic.in
Assam HSLC 10th Result at resultsassam.nic.in

Check Assam HSLC Result 2026

assam seba hslc result 2026: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) आज यानी 10 अप्रैल, 2026 को कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से अपने रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही संकेत दिए थे कि रिजल्ट बिहू उत्सव से पहले जारी कर दिए जाएंगे। इस साल राज्य भर में लगभग 4.38 लाख छात्र इस एग्जाम में शामिल हुए थे, जिन्हें अपने भविष्य की दिशा तय करने वाले इन रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

ऑफिशियल अपडेट और रिपोर्टों के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा सुबह के समय होगी, कुछ सूत्रों का कहना है कि यह घोषणा सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे के आसपास हो जाएगी। साथ ही, पिछले सालों के रूझानों को देखते हुए भी यह अनुमान लगाया जा रहा है। 

HSLC Result 2026: 10वीं के रिजल्ट की मुख्य हाइलाइट्स 

छात्र और पेरेंट्स रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

जानकारी

बोर्ड का नाम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA)

एग्जाम का नाम

हाई स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (HSLC)

रिजल्ट की डेट

10 अप्रैल, 2026

रिजल्ट का टाइम

सुबह 10:00 से 11:00 बजे के बीच

कुल छात्र

लगभग 4.38 लाख

ऑफिशियल वेबसाइट

sebaonline.org

seba HSLC result 2026 Link (Official Websites): असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कहां चेक करें? 

SEBA 10वीं का रिजल्ट 2026 आज घोषित होने की पूरी उम्मीद है। छात्र इन ऑफिशियल वेबसाइटों पर अपने-अपने असम HSLC के रिजल्ट 2026 को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक की वजह से कभी-कभी मुख्य वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसे में आप इन ऑप्शनल पोर्टल्स का उपयोग करें। 

1. sebaonline.org  

2. asseb.in  

3. resultsassam.nic.in 

4. assamresult.in

hslc result 2026 at jagran josh: जागरण जोश पर असम 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

1. जागरण जोश के ऑफिशियल रिजल्ट पेज पर जाएं।

2.होमपेज पर, “असम एचएसएलसी रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर फिल करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. असम कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

sebaonline.org पर ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन सरल स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर "HSLC Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब अपना Roll Number और कैप्चा कोड (Captcha) दर्ज करें।
  • स्टेप 4: 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें या इसका प्रिंटआउट ले लें।

SMS और मोबाइल ऐप से भी देखें रिजल्ट

यदि इंटरनेट की सुविधा कम है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, गूगल प्ले स्टोर से 'SEBA Results' ऐप या DigiLocker का उपयोग करके भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग

छात्रों को एग्जाम पास करने के लिए हर सब्जेक्ट में कुल मिलाकर कम से कम 30% मार्क्स प्राप्त करने होंगे। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 10, 2026, 07:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News