SEBI Grade A Admit Card 2023 Out: सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का एडमिट कार्ड घोषित, ये रहा डाउनलोड लिंक

Jul 27, 2023, 16:34 IST

सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार जिसने ग्रेड ए परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे सभी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक यहां देखें
सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक यहां देखें

SEBI Grade A Admit Card 2023: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) अधिकारी ग्रेड 'ए' असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के पद के लिए उम्मीदवारों की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in के जरिए अपना सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

सेबी ग्रेड ए परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से काफी पहले सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में एंट्री नही मिलेगी।

सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद उस पर दी गई जानकारी, जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि को अवश्य चेक कर लें । प्रवेश पत्र पर किसी भी तरह की गलती होने पर आप तुरंत इसकी शिकायत बोर्ड के अधिकारियों से कर सकते हैं।

फेज 1 के लिए सेबी ग्रेड ए परीक्षा 05 अगस्त 2023 को विभिन्न परीक्षा केद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। हमने इस लेख में सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी साझा किया है। इसके अलावा सेबी एएम एडमिट कार्ड 2023 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी भी नीचे दी गई है।

सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 लिंक 

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 डाउलोड कर सकते हैं।

SEBI Grade A Admit Card link

यहां क्लिक करें

सेबी ग्रेड ए परीक्षा पैटर्न 2023

सेबी ग्रेड ए परीक्षा में दो पेपर आयोजित होंगे पेपर 1 और पेपर 2। इस परीक्षा में कुल 130 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा की समय सीमा 100 मिनट है। पेपर 1 के लिए न्यूनतम अंक 30% (कोई अनुभागीय कट-ऑफ नहीं होगा) और पेपर 2 के लिए 40% अंक होने आवश्यक है।

SEBI Grade A Admit Card 2023 के बारे में हाइलाइट

सेबी असिस्टेंट मैनेजर एडमिट के बारे में सभी विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

संगठन का नाम

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)

पोस्ट नाम

ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर

वर्ग

प्रवेश पत्र

पदों की संख्या 

25

सेबी ग्रेड ए फेज 1 एडमिट कार्ड 2023

26 जुलाई 2023

सेबी ग्रेड ए फेज 1 परीक्षा 2023

05 अगस्त 2023

चयन मानदंड

फेज 1

फेज 2

इंटरव्यू 

आधिकारिक वेबसाइट

www.sebi.gov.in

SEBI Grade A Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

सेबी ग्रेड ए परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सेबी की आधिकारिक साइट - www.sebi.gov.in पर जाएं 
  • होम पेज पर 'करियर' ओप्शन पर जाएं
  • इसके बाद 'SEBI Grade A Recruitment 2023 (Legal Stream) - Download Call Letter for Phase I' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें ।
  • अंत में, इसका  प्रिंट आउट लें
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News