SECL Recruitment 2026: एसईसीएल ने 1055 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Apr 13, 2026, 12:20 IST

SECL Recruitment 2026: एसईसीएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 1055 रिक्त पदों की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 

SECL Recruitment 2026
SECL Recruitment 2026

SECL Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड ने एसईसीएल के अंतर्गत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वाइवर और असिस्टेंट फॉरमैन के कुल 1055 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 14 मई 2026 है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

SECL Recruitment 2026 Notification की PDF डाउनलोड करने का लिंक

कोल इंडिया लिमिटेड एसईसीएल में पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी महत्वपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन में निहित है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

एसईसीएल नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

SECL Recruitment 2026 Notification  - हाइलाइट्स 

एसईसीएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 1055 रिक्त पदों की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कोल इंडिया लिमिटेड, एसईसीएल 

विज्ञापन संख्या 

SECL/HR/MP/Recruitment/2026/ 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

08 अप्रैल 2026 

पद का नाम 

माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वाइवर और असिस्टेंट फॉरमैन  

रिक्त पदों की संख्या 

1055

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

15 अप्रैल 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

14 मई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

secl-cil.in

SECL Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा की मार्कशीट/डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये और एसटी/ईएसएम/पीडब्ल्यूबीडी/डिपार्टमेंटल/महिला को आवेदन फीस से छूट दी गई है। इन पदों के सलेक्शन में पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वैंकेसी डिटेल्स और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित आरसीएफएल केमिकल ट्रेनी ऑपरेटर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 PDF को देखा जा सकता है। 

SECL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट  secl-cil.in पर जाएं। 

  • SECL Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: UPSC CDS Question Paper 2026 PDF: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक और पूरा परीक्षा पैटर्न जानें

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Apr 13, 2026, 12:20 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News