दरोगा की बेटी बनीं IAS, UPSC में 1 रैंक लाकर कायम की अनोखी मिसाल
Shakti Dubey IAS Story: किसी ने सच ही कहा है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं है। बशर्तें वह मन से ना हारे और अपनी गलतियों से सीखता रहें। शक्ति दुबे की कहानी भी यही कहती है, जिन्होंने अपने पांचवें प्रयास में UPSC का एग्जाम क्रैक कर इतिहास रच दिया। वह 2024 बैच की IAS है।
Shakti Dubey IAS Story: शक्ति दुबे का परिवार बलिया का रहने वाला है, लेकिन उनका जन्म प्रयागराज में हुआ। वह इलाहाबाद में पली-बढ़ी। उनके पिता का नाम देवेंद्र कुमार दुबे है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत है और मां गृहणी है। शक्ति आज दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है।
शक्ति दुबे ने BHU से किया पोस्ट ग्रेजुएशन
अगर हम शक्ति दुबे की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, घूरपुर में की। इसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और साल 2018 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। बाद में सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई और पूरे मन से पढ़ाई की।
शक्ति चार बार हुई UPSC में फेल
जब शक्ति ने पहली बार सिविल सेवा की परीक्षा दी, तो वह सफल नहीं हो पाई। दूसरी बार भी वह असफल रही। दो बार और वह विफल रही। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। चट्टान की तरह हिम्मत टूटने नहीं दी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं।
शक्ति पांचवीं बार में बनीं IAS
पांचवीं बार जब शक्ति ने UPSC का एग्जाम दिया, तो इस बार वह कामयाब हो गई। रैंक 1 के साथ IAS बन गई। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस को ऑप्शनल सबजेक्ट के रूप में चुना था। शक्ति 2024 बैच की IAS अधिकारी है।
उत्तर प्रदेश में पोस्टेड हैं शक्ति दुबे
शक्ति की पोस्टिंग उत्तर प्रदेश में हैं। यह कहानी उन लोगों के लिए मोटिवेशन का काम करती हैं, जो एक दो बार फेल होने पर हार मानकर बैठ जाते हैं। शक्ति ने वह मुकाम हासिल किया है, जिसे हर कोई हासिल नहीं कर सकता। इसके लिए कड़ी मेहनत और जीत का जज्बा चाहिए।
शक्ति जीत चुकी है गोल्ड मेडल
शक्ति बचपन से ही पढ़ने में बहुत होशियार थी। शुरू से क्लास में टॉप करती थी। डिबेट में हमेशा फर्स्ट आती थी। शक्ति ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल भी जीता था।
शक्ति दुबे की बहन भी कर रही है UPSC की तैयारी
शक्ति दुबे दो जुड़वां बहनों में छोटी हैं। उनका एक छोटा भाई है। ये सभी भाई बहन सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी बड़ी बहन का सिलेक्शन कुछ नम्बरों से रह गया है। यह पूरा परिवार गांव के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.