9 घंटे की नौकरी के बाद भी जिद और मेहनत से कायम की मिसाल, बनीं IAS

Last Updated: Mar 28, 2026, 08:29 IST

Shweta Bharti IAS Story: श्वेता भारती, यह एक ऐसा नाम है, जिन्होंने 9 घंटे की नौकरी करने के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से सिविल सेवा की परीक्षा को पास कर इतिहास रचने का काम किया। आज उनके इस हौंसले को दुनिया सलाम कर रही है। वह हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। 

Shweta Bharti IAS Story
Shweta Bharti IAS Story

Shweta Bharti IAS Story: बिहार की रहने वाली श्वेता भारती ने कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के दम पर UPSC सिविल सेवा परीक्ष (CSE) 2021 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 356वीं रैंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। पर श्वेता का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। 9 घंटे की प्राइवेट नौकरी करना और उसके बाद पढ़ाई……कुछ लोग केवल सोच कर ही रह जाते हैं, लेकिन श्वेता ने करके दिखाया। सिविल सेवा परीक्षा अपने आप में काफी कठिन मानी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी यह परीक्षा देते हैं, लेकिन चंद ही सफल हो पाते हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत चाहिए। इसमें तीन चरण होते हैं, जिन्हें क्रैक करने के बाद ही अभ्यर्थी IAS, IPS और IFS बनते हैं। श्वेता की यह कहानी हज़ारों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी बताएंगे। 

कौन है श्वेता भारती? 

श्वेता भारती का जन्म बिहार के नालंदा जिले में हुआ। श्वेता ने UPSC सिविल सेवा परीक्ष (CSE) 2021 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 356वीं रैंक हासिल कर एक मिसाल कायम की। UPSC की तैयारी करने के लिए अक्सर 10 से 12 घंटे  की पढ़ाई करने को आईयल माना जाता है। इसके बावजूद भी एग्जाम पास होने की गांरटी नहीं होती। लेकिन इस चुनौती को स्वीकार किया श्वेता भारती ने जिन्होंने 9 घंटे  की नौकरी के बाद अपने पढ़ाई पर फोकस कर UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की। 

श्वेता भारती Education Qualification 

श्वेता भारती ने पटना के स्कूल से पढ़ाई की और भागलपुर से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद परिवार की जिम्मेदारी के कारण उन्होंने विप्रो कंपनी में काम करना शुरू किया। कंपनी में काम करते-करते उनके मन में सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा जगी। वह दिन में 9 घंटे नौकरी करती और रात में पढ़ाई करती। इस दौरान उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा भी पास कर ली थी। 65वें स्थान के साथ वह डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर के पद पर चयनित हो गई थी। पर इससे श्वेता संतुष्ट नहीं थी क्योंकि वह IAS बनना चाहती थी। इसलिए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और आज श्वेता ने UPSC सिविल सेवा परीक्ष (CSE) 2021 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 356वीं रैंक हासिल कर अपने सपने का पूरा किया। 

श्वेता भारती ने कैसे की UPSC की तैयारी?

श्वेता के 2021 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखती थी। मेन्स की परीक्षा के लिए वैष्णवी रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करती थी और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थी।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 28, 2026, 08:29 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News