SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड ssc.gov.in जारी , हॉल टिकट PDF करें डाउनलोड

Last Updated: Jan 15, 2026, 18:57 IST

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025: एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड आगे लेख में दिए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025
SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से टियर 2 एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। 18 और 19 जनवरी, 2026 की परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। टियर 1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। 

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे टेबल देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

परीक्षा का नाम 

सीजीएल टियर 2

परीक्षा तिथि 

18 और 19 जनवरी, 2026

एडमिट कार्ड तिथि 

जनवरी, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

ssc.gov.in 

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से टियर 2 एडमिट कार्ड 2025 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। जो उम्मीदवार 18 और 19 जनवरी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2025 लिंक 

यहां क्लिक करें

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025: ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड नीचे दिए सिंपल स्टेप से करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर “ SSC CGL Tier 1 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें ” लिंक पर जाएं। 

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। 

  4. लॉगिन करने के लिए डिटेल सबमिट करें। 

  5. एडमिट कार्ड/हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण 

सीजीएल टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एक बार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने से पहले सभी विवरणों की सावधानी से जांच करनी चाहिए। किसी भी गलती की स्थिति में परीक्षा तिथि से पहले संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। 

  • नाम

  • रोल नंबर

  • पंजीकरण संख्या

  • जन्म तिथि

  • श्रेणी 

  • लिंग

  • फोटो

  • हस्ताक्षर

  • परीक्षा तिथि

  • परीक्षा का समय

  • केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम

  • परीक्षा केंद्र का पता

  • परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश आदि।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 15, 2026, 18:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News