SSC JE Engineer Tier-II Admit Card 2026: एसएससी जेई इंजीनियरिंग टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
SSC JE Engineer Tier-II Admit Card 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियरिंग टियर II की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। टियर I की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके टियर 2 की परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Engineer Tier-II Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जूनियर इंजीनियरिंग की (सिविल मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) टियर II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 07 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। एसएससी जेई टियर II परीक्षा का एडमिट कार्ड 03 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। एसएससी इस परीक्षा के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों के लिए जूनियर इंजीनियर के कुल 1731 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखता है।
SSC JE Engineer Tier-II Admit Card 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक
कर्मचार चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जेई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| एसएससी जेई इंजीनियरिंग टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक |
SSC JE Engineer Tier-II Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
एसएससी जेई इंजीनियरिंग टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचार चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा का नाम | एसएससी जेई इंजीनियरिंग टियर 2 परीक्षा |
| रिक्त पदों की संख्या | 1731 |
| एडमिट कार्ड जारी | 03 अप्रैल 2026 |
| एसएससी जेई इंजीनियरिंग टियर 2 परीक्षा की तिथि | 07 अप्रैल 2026 |
| चयन प्रक्रिया | पेपर 1, पेपर 2 और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC JE Engineer Tier-II Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
SSC JE Engineer Tier-II Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.