SSC MTS Result 2026: कब आएगा एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का रिजल्ट? जानें लेटेस्ट अपडेट
SSC MTS Result 2026: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एमटीएस और हवलदार परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इसकी परीक्षा 04 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) की सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा दिनांक 04 फरवरी से 19 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की आंसर-की 03 मार्च 2026 को जारी की गई थी।
एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
SSC MTS Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी करेगा। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। एसएससी एमटीएस का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लिंक नीचे टेबल में भी दे दिया जाएगा।
| एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक | जल्द जारी |
SSC MTS Result 2026 - हाइलाइट्स
एसएससी एमटीएस की सीबीटी परीक्षा के बाद इसमें सलेक्शन होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, हवलदार पदों के लिए पहले फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और बाद में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद का नाम | एमटीएस और हवलदार |
| रिक्त पदों की संख्या | 7948 |
| सीबीटी परीक्षा की तिथि | 04 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित |
| आंसर-की जारी होने की तिथि | 03 मार्च 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द |
| सलेक्शन प्रोसेस | सीबीटी परीक्षा, पीईटी, पीएसटी और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC MTS Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसएससी एमटीएस रिजल्ट की PDF में उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होते हैं। रिजल्ट की PDF में अपना नाम चेक करने के लिए Ctrl+F का उपयोग कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
SSC MTS Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
-
Ctrl+F का उपयोग करके PDF में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
ये भी पढ़ें: NIACL Apprentice Recruitment 2026: एनआईएसीएल में 550 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, ऐसे करें फटाफट Apply
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.