SSC Sliding Mechanism 2026: एसएससी सीजीएल स्लाइडिंग प्रोसेस क्या है, जरूरी डिटेल्स देखें

Last Updated: Apr 9, 2026, 16:56 IST

SSC Sliding Mechanism 2026: एसएससी सीजीएल स्लाइडिंग प्रोसेस शुरू होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले कैंडिडेट को यह जानना जरूरी है कि एसएससी सीजीएल स्लाइडिंग क्या है? पूरी डिटेल और जरूरी निर्देश यहां लेख में देखें।

SSC Sliding Mechanism 2026
SSC Sliding Mechanism 2026

SSC Sliding Mechanism 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 8 अप्रैल, 2026 को एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद अब स्लाइडिंग बुकिंग शेड्यूल का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए नए प्रोसेस के बारे में बताया है। जिसका सीधा उद्देश्य किसी भी विशेष भर्ती में अधिकतम पदों को भरना है। 

स्लाइडिंग ऑप्शन 13 से 22 अप्रैल, 2026 तक ओपन रहेगा और उम्मीदवार 8 से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को स्लॉट बुक करने से पहले इस लेख में दिए गए जरूरी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

SSC Sliding Mechanism 2026: एसएससी स्लाइडिंग बुकिंग

एसएससी सीजीएल 2025-26 एग्जाम के दूसरे चरण में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवार अब एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 8 से 10 अप्रैल, 2026 तक होने वाली है। स्लाइडिंग प्रोसेस उत्तर क्षेत्र में 13 से 22 अप्रैल तक और देश के अन्य क्षेत्रों में 13 से 18 अप्रैल तक ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।  

एसएससी स्लाइडिंग स्कीम कैसे काम करेगी?

एसएससी स्लाइडिंग प्रोसेस की शुरुआत FRTA (First Round of Tentative Allocation) से की जाएगी। इस चरण में, उम्मीदवारों को उनकी रैंक और एप्लिकेशन फॉर्म में भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर पदों को बांटा जाएगा। जो मौजूदा समय में समान रहेंगे। 

अस्थायी आवंटन के बाद सिलेक्ट हुए कैंडिडेंट को Identity Verification (IV) एसएससी कार्यालय में बुलाया जाएगा। यह आधार कार्ड प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा। इस चरण के दौरान कैंडिडेट को दो ऑप्शन में से एक चुनना होगा (Fix या Float).

एसएससी स्लाइडिंग में Fix और Float क्या है?

इन दो ऑप्शन के आधार पर यह तय होगा कि कोई उम्मीदवार आवंटित पद को बरकरार रखना चाहता है या नहीं। 

Fix ऑप्शन - अगर कोई कैंडिडेट Fix का ऑप्शन चुनता है, तो इसका अर्थ है कि वह आवंटित पद से संतुष्ट और वे इसे ही आखिरी तक रखना चाहता है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को अगले चरण के लिए विचार नहीं किया जाएगा। 

Float ऑप्शन - अगर कैंडिडेट फ्लोट ऑप्शन को चुनता है, तो इसका मतलब है कि बाद में कोई पोस्ट उपलब्ध होती है तो वह बेहतर या उच्च वरीयता वाले पोस्ट के लिए तैयार हैं। 

Check: SSC CGL Topper List 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 16:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News