SSC Stenographer Vacancy 2026: एसएससी स्टेनो ग्रुप C और D के 731 पदों पर, Direct link से करें अप्लाई

Last Updated: May 4, 2026, 13:53 IST

SSC Stenographer Vacancy 2026: एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर के ग्रुप सी और डी के 731 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

SSC Stenographer Vacancy 2026
SSC Stenographer Vacancy 2026

SSC Stenographer Vacancy 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, संबंधित भर्ती के लिए कुल 731 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर  जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया को लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू की गई है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन 15 मई, 2026 तक पूरा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी कैंडिडेट का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

SSC Stenographer Vacancy 2026: जरूरी डेट्स 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल, 2026 से शुरू की गई है। जिसकी अन्य डिटेल्स आप नीचे टेबल में देख सकते है:

इवेंट्स 

जरूरी डिटेल्स 

आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि

24 अप्रैल 2026

एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

24 अप्रैल 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

15 मई 2026 (रात 11 बजे)

ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि

16 मई 2026 (रात 11 बजे)

आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि और

सुधार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान

20 और 21 मई 2026

परीक्षा की संभावित तिथि

जुलाई-अगस्त 2026

SSC Stenographer Vacancy 2026: आयु सीमा में छूट 

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी पदों के लिए उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट तय नियमों के अनुसार दी जाएगी। वर्ग के साथ आयु सीमा सहित डिटेल्स उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

वर्ग

आयु सीमा/आयु में छूट

एससी/एसटी

5 साल

अन्य पिछड़ा वर्ग

3 वर्ष

दिव्यांग (अनारक्षित)

10 वर्ष

दिव्यांग (ओबीसी)

13 साल

विकलांग (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति)

15 साल

SSC Stenographer Vacancy 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 उम्मीदवारों को तय आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, तभी आवेदन स्वीकार किया जाएगा। ओबीसी और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एसएससी स्टेनोग्राफर ऑनलाइन फॉर्म 2026 भरते समय शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना आवश्यक है। वहीं आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। 

 SSC Stenographer Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी के कुल 731 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पूरा नहीं किया है, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। 

एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

यहां क्लिक करें 

SSC Stenographer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, SSC Stenographer Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 4 मांगा गया विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।

स्टेप 5 डॉक्यूमेंट्स के साथ - साथ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

स्टेप 6 फीस का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 4, 2026, 13:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News