पढ़ाई और जिंदगी के बीच संतुलन क्यों जरूरी है? पढ़ें IIM लखनऊ प्रोफेसर की यह सलाह

Last Updated: Jun 26, 2026, 10:24 IST

आईआईएम लखनऊ के प्रोफेसर प्रदीप कुमार बताते हैं कि संस्थान युवाओं को सिर्फ नौकरी के लिए नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। उन्होंने पढ़ाई और निजी जीवन में संतुलन, मानसिक स्वास्थ्य, अभिभावकों के दबाव और बदलते करियर स्वरूप पर महत्वपूर्ण सलाह दी।

IIM Lucknow
IIM Lucknow

IIM देश का एक ऐसा प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान है, जहां युवाओं को न केवल अच्छी नौकरी या फिर बेहतरीन करियर के लिए तैयार किया जाता है, बल्कि वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। संस्थान कैसे करता है युवाओं को तैयार, इस बारे में बता रहे हैं IIM लखनऊ के IT प्रोफेसर प्रदीप कुमार...

इसमें कोई शक नहीं कि भारत के प्रबंधन शिक्षा तंत्र में IIM का दबदबा आज भी कायम है। कठोर चयन प्रक्रिया, विश्व स्तरीय संकाय, मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क और उद्योग से मजबूत संबंध, इन चार कारणों की वजह से IIM से डिग्री प्राप्त करने के लिए ज्यादातर युवा उत्सुक रहते हैं।

अंकों से आगे देखें युवा

कई युवा केवल डिग्री, नंबर और प्रदर्शन के पीछे भागते रहते हैं और फिर असल जिंदगी कहीं पीछे छूट जाती है। दिमाग में हर वक्त अच्छे नंबर लाने की होड़ चलती है, लेकिन इस बीच मन कहीं अशांत रहता है। नए माहौल में खुद को एडजस्ट करने की कोशिश अंत तक जारी रहती है। ऐसे में युवाओं के अंदर कई सारी चीजों को लेकर एक जद्दोजहद चलती है। इस जद्दोजेहद को समझने में एक मेंटर ही उनकी मदद कर सकते हैं, जो न केवल उनकी बुद्धिमत्ता को समझे, बल्कि उनकी भावनाओं को समझकर सही राह दिखा सके। IIM यह जिम्मेदारी बखूबी निभाता है। ऐसे युवाओं को यही सलाह दी जाती है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी भावनाओं की भी कद्र करें और खुद को समझें।

पढ़ाई और जिंदगी के बीच बनाएं संतुलन  

IIM जैसे संस्थान में पढ़ाई करना आसान नहीं है। अगर अच्छा करियर बनाना है, तो अच्छे अंकों से डिग्री हासिल करना जरूरी है, लेकिन कई बार युवा पढ़ाई के दबाव में आकर खुद को भूल जाते हैं। उन्हें लगता है कि अगर पढ़ाई में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं हुआ, तो बाकी सारी चीजें व्यर्थ हैं। नतीजा अवसाद, अकेलापन और उदासी उन्हें घेर लेती है। इसलिए, बहुत जरूरी है कि पढ़ाई और निजी जिंदगी के बीच एक संतुलन बनाकर चला जाए। पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई हॉबी अपनाएं और खेलकूद को भी समय दें। इससे उनके अंदर की रचनात्मक शक्ति भी जागृत रहती है।

माता-पिता की उम्मीदों का दबाव

बच्चों पर पढ़ाई के दबाव के साथ-साथ माता-पिता की उम्मीदों का दबाव भी रहता है। पेरेंट्स चाहते हैं उनका बच्चा IIM से पढ़ रहा है, तो जरूर सफलता मिलेगी, उनका करियर अच्छा बनेगा। ऐसे में बच्चों के दिमाग में भी हर वक्त एक प्रतियोगिता की भावना बनी रहती है। इसलिए, वे खूब मेहनत करते हैं, लेकिन जब मन मुताबिक रिजल्ट नहीं ला पाते, तब निराश हो जाते हैं। जब वे दूसरों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखते हैं, तो और नकारात्मकता से भर जाते हैं। ऐसे में माता-पिता की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों पर अपनी उम्मीदें न थोपें।

भावनाओं की कद्र करें

कई बार पढ़ाई के दौरान बच्चों के मन में कई तरह की भावनाएं उमड़ती हैं, लेकिन वे किसी से बांट नहीं पाते। अंदर-अंदर ही घूटते रहते हैं। कई बच्चे ऐसे होते हैं, जो कैंपस में नए रिश्ते बनाते और तोड़ते भी हैं। दोस्तों के बीच झगड़े भी करते हैं। यह पड़ाव ऐसा होता है, जब भावनाओं को किसी से बांटने का मन करता है, लेकिन साथ में डर भी लगता है कि लोग क्या कहेंगे। कहीं उनकी मन की बातें दूसरों तक फैल न जाए। इस डर से वे चुप रहने को बेहतरीन विकल्प मानने लगते हैं। ऐसे समय में संस्थान की भूमिका अहम हो जाती है। कैसे वे बच्चों को तनावमुक्त करके केवल छात्र के हिसाब से नहीं, एक दोस्त की तरह देखे।

करियर का बदलता स्वरूप

ऐसा नहीं है कि संस्थान आज भी पुराने ढांचे और कोर्सेज के आधार पर ही चल रहा है। इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से संस्थान में करियर के स्वरूप बदलते रहते हैं। परामर्श, वित्त और विपणन जैसे पारंपरिक कार्पोरेट भूमिकाओं को अब तकनीकी व्यवधान से नया रूप मिल रहा है। डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल ट्रांसफार्मेशन में कौशल तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More
    First Published: Jun 26, 2026, 10:24 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News