स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (SSC) भर्ती 2021: स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (SSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 90 पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2021 है.
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 अप्रैल 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 मई 2021 है
स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (एसएससी) असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्ति विवरण:
क्रम संख्या | डिपार्टमेंट | पदों की संख्या |
1 | बॉटनी | 09 पद |
2 | केमिस्ट्री | 12 पद |
3 | कॉमर्स | 23 पद |
4 | कंप्यूटर साइंस | 02 पद |
5 | इकोनॉमिक्स | 01 पद |
6 | इंग्लिश | 08 पद |
7 | EVS | 03 पद |
8 | जियोग्राफी | 01 पद |
9 | हिंदी | 03 पद |
10 | हिस्ट्री | 01 पद |
11 | मैथमेटिक्स | 03 पद |
12 | माइक्रोबायोलॉजी | 04 पद |
13 | फिजिकल एजुकेशन | 01 पद |
14 | फिजिक्स | 05 पद |
15 | पोलिक्टिकल साइंस | 04पद |
16 | संस्कृत | 01 पद |
17 | जूलॉजी | 09 पद |
असिस्टेंट प्रोफेसर नौकरी के लिए पात्रता मानदंड:
कोई भी डिग्री, कोई भी P.G डिग्री, M.Sc, Ph.D.
किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग सिस्टम का पालन किया जाता है, उसके समकक्ष डिग्री) या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री.
अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज (एसएससी)की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2021 है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation