UGC NET Application Form 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी हैI जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक हैं वे अधिकारिक वेबसाइट पर 30 सितम्बर से 28 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI यूजीसी नेट 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2023 है और साथ ही उम्मीदवार 30 - 31 अक्टूबर 2023 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैंI यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6-22 दिसम्बर 2023 तक किया जाएगा I उम्मीदवारों के परीक्षा शहर केंद्रों की घोषणा नवंबर के आखिरी सप्ताह में की जाएगी और एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
यूजीसी नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए एक पात्रता परीक्षा हैI
UGC NET December 2023 अधिसूचना और आवेदन लिंक
UGC NET Notification December 2023 | |
UGC NET Apply Link 2023 |
UGC NET December 2023 महत्वपूर्ण विवरण :
परीक्षा का नाम | यूजीसी नेट 2023 |
परीक्षा आयोजित करने वाले निकाय का नाम | एनटीए |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 30 सितम्बर 2023 |
आवेदन प्रक्रिया की अवधि | 30 सितम्बर 2023 से 28 अक्टूबर 2023 |
आवेदन शुल्क जमा करने की शीट | 29 अक्टूबर 2023 |
आवेदन पत्र में सुधार की अवधि | 30 - 31 अक्टूबर 2023 |
परीक्षा की अवधि | 6-22 दिसम्बर 2023 |
सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की तिथि | नवम्बर के अंतिम सप्ताह में |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | दिसम्बर के पहले सप्ताह में |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://ugcnet.nta.nic.in/ |
UGC NET 2023 आवेदन शुल्क:
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगाI सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रु, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल आवेदकों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर आवेदकों को 325 रुपये का भुगतान करना आवश्यक है।
UGC NET December 2023 आवेदन प्रक्रिया :
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
चरण 2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "यूजीसी नेट दिसंबर 2023 पंजीकरण खुला - यहां क्लिक करें"
चरण 3. आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, अपना पंजीकरण करें और यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन पत्र भरें
चरण 4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
चरण 5. भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें
यूजीसी नेट भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए एक पात्रता परीक्षा है। केवल सहायक प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार जेआरएफ फेलोशिप के लिए पात्र नहीं होते हैं। जो लोग सहायक प्रोफेसर पात्रता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें सहायक प्रोफेसर पद के लिए विशिष्ट भर्ती प्रक्रिया के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में नौकरी का अवसर मिलता हैI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation