UGC NET 2026 Correction Window: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका, आज से खुली करेक्शन विंडो
UGC NET 2026 Correction Window: एनटीए ने उन उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट 2026 करेक्शन विंडो ओपन कर दी है, जिन्होंने यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म 2026 भरा है और उसमें कुछ सुधार करना चाहते हैं। करेक्शन विंडो 26 मई से 28 मई 2026 के बीच खुली है। इसके बाद फॉर्म में करेक्शन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
UGC NET 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिनांक 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित कराने जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 के दौरान पूरी कर ली गई थी। अब, एनटीए ने उन उम्मीदवारों के लिए करेक्शन पोर्टल खोल दिया है, जिन्होंने आवेदन फॉर्म जमा कर दिए हैं, जो उम्मीदवार अपने जमा किए गए फॉर्म में कोई भी करेक्शन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर दिनांक 28 मई 2026 (रात 11:30 बजे तक) ऐसा कर सकते हैं।
एनटीए असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी और जेआरएफ आदि की पात्रता के लिए प्रमाणपत्र प्रदान करने हेतु साल में दो बार यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन करता है। यूजीसी नेट की परीक्षा में कुल दो पेपर शामिल होते हैं। पहला पेपर टीचिंग एप्टीट्यूड और दूसरा पेपर विषय से संबंधित होता है।
UGC NET 2026 परीक्षा तिथि
एनटीए यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा दिनांक 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित करने जा रहा है। इस बार परीक्षा में कुल 87 विषयों को शामिल किया गया है। इससे पहले परीक्षा में कुल 85 विषय शामिल होते थे। इस बार के सेशन में स्टेटिक्ट्स और फॉरेस्ट्री विषयों को जोड़ा गया है।
UGC NET 2026 एप्लीकेशन करेक्शन लिंक
एनटीए ने उन उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट 2026 करेक्शन विंडो ओपन कर दी है, जिन्होंने यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म 2026 भरा है और उसमें कुछ सुधार करना चाहते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 मई 2026 है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन ध्यानपूर्वक करें। गलती न करें। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु करेक्शन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| यूजीसी नेट परीक्षा 2026 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन लिंक |
UGC NET 2026 - हाइलाइट्स
एनटीए असिस्टेंट के पद, जेआरएफ और पीएचडी में एडमिशन के लिए यूजीसी नेेट की परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी |
| परीक्षा का नाम | यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) |
| पद | जेआरएफ व असिस्टेंट प्रोफेसर |
| रजिस्ट्रेशन तिथि | 29 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 के के बीच |
| करेक्शन विंडो तिथि | 26 मई से 28 मई 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 22 जून से 30 जून 2026 |
| परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| शैक्षणिक योग्यता | यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से मास्टर की डिग्री |
| कुल विषय | 87 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ugcnet.nta.nic.in |
UGC NET 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कैसे करें?
यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
Registration Window for UGC-NET June 2026 Examination पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
-
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.