UGC NET June 2026: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्द करें Apply
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 24 मई 2026 है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह आखिरी मौैका है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यूजीसी नेट जून सेशन के लिए परीक्षा देशभर में 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nic.in पर जून सेशन के लिए यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 24 मई 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह आखिरी मौैका है। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यूजीसी नेट सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) पदों के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का प्रवेश द्वार है। यूजीसी नेट जून सेशन के लिए परीक्षा देशभर में 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट जून सेशन के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में उम्मीदवारों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
UGC NET June 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
यूजीसी नेट जून सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 24 मई 2026 है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जल्दी समय तेजी से निकला जा रहा है।
| यूजीसी नेट जून सेशन 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
UGC NET June 2026 - हाइलाइट्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nic.in पर जून सेशन के लिए यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 24 मई 2026 है। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स पहले से ही तैयार रखें। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्ष का नाम | यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा का मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| कुल विषय | 87 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ugcnet.nic.in |
UGC NET June 2026 Eligibility Criteria
यूजीसी नेट जून सेशन के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय के मास्टर्स के फाइनल ईयर छात्र आवेदन करने के योग्य है, जो अपने फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हो। इसके लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। जनरल उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,150 रुपये देने होंगे। जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ट्रांसजेंडर को 325 रुपये देने होंगे।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नेट यूजीसी से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
UGC NET June 2026 के लिेए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूजीसी नेट जून सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिेए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nic.in पर जाएं।
-
UGC NET June 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.