UGC NET June 2026 Registration Last Date: यूजीसी नेट एग्जाम रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Last Updated: May 20, 2026, 11:32 IST

यूजीसी नेट 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

UGC NET June 2026 Registration Last Date
UGC NET June 2026 Registration Last Date

UGC NET June 2026 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन आज समाप्त होने जा रहे हैं। यह एग्जाम भारत की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन आज यानी 20 मई, 2026 को समाप्त होने जा रहे हैं।

इसी के साथ उम्मीदवार 22 से 24 मई, 2026 तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार फॉर्म में करेक्शन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। 

UGC NET June 2026 Registration Last Date: आवेदन लिंक 

एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म किसी अन्य माध्यम से नहीं भरा जा सकता। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। 

यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक 

यहां क्लिक करें

UGC NET June 2026 Registration: हाइलाइट्स 

एनटीए की ओर से करेक्शन विंडो 22 से 24 मई तक ओपन किए जाएंगे। अन्य डिटेल्स जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

संचालन निकाय

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)

परीक्षा का नाम

UGC नेट

सत्र

जून 2026

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

यूजीसी नेट आवेदन की तिथि

29 अप्रैल 2026

यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

20 मई 2026 (रात 11:50 बजे)

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

20 मई 2026 (रात 11:50 बजे)

यूजीसी नेट आवेदन सुधार विंडो

22 से 24 मई 2026

आवेदन शुल्क

सामान्य (UR): 1150 रुपये

सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल: 600 रुपये

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/तृतीय लिंग: 325 रुपये

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय

पात्रता

पोस्ट ग्रेजुएशन

ऑफिशियल वेबसाइट

ugcnet.nta.nic.in

UGC NET June 2026 Registration ऑनलाइन कैसे करें?

यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करने के लिए सिंपल स्टेप नीचे देखें:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, UGC NET June 2026 Registration पर क्लिक करें।

  3. न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स भरें।

  4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल्स भरें।

  5. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस भरकर सबमिट करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 20, 2026, 11:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News