UIIC Recruitment 2023: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारियों (स्केल-I) विशेषज्ञों के पदों पर भर्ती के लिए एक भर्ती अधिसूचना 23 अगस्त 2023 को जारी की है। इस भर्ती अधिसूचना में कुल 100 रिक्तियों की घोषणा की गई है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर यूआईआईसी एओ पद के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। जो लोग भारत में प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूआईआईसी एओ भर्ती 2023 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2023 हैं।
UIIC Recruitment 2023: हाइलाइट
यूआईआईसी भर्ती 2023 के बारे में सभी नवीनतम और आवश्यक विवरण जानने के लिए इस तालिका को देखें।
| यूआईआईसी भर्ती 2023 | |
| संगठन | यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड |
| पोस्ट नाम | प्रशासनिक अधिकारी पद (स्केल I) विशेषज्ञ |
| रिक्त पद | 100 |
| वर्ग | बैंक नौकरी |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन तिथियां | 24 अगस्त से 14 सितंबर 2023 |
| वेतन | लगभग 88,000रुपये प्रति माह |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://uiic.co.in/ |
| UIIC Recruitment 2023 Notification PDF | |
| UIIC Recruitment 2023 Apply Online | |
यूआईआईसी एओ भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
यूआईआईसी एओ भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका से यूआईआईसी एओ भर्ती 2023 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
| आयोजन | तारीख |
| यूआईआईसी एओ अधिसूचना रिलीज तिथि 2023 | 23 अगस्त 2023 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 24 अगस्त 2023 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 14 सितंबर 2023 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 14 सितंबर 2023 |
यूआईआईसी एओ रिक्ति 2023
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में उपलब्ध प्रशासनिक अधिकारी पदों (स्केल I) विशेषज्ञों के पद के लिए कुल 100 रिक्ति की घोषणा की है। यूआईआईसी एओ रिक्ति 2023 विवरण नीचे दी तालिका में देखें:
| पद के नाम | संख्या |
| कानूनी विशेषज्ञ | 25 |
| लेखा/वित्त विशेषज्ञ | 24 |
| कंपनी सचिव | 3 |
| एक्चुअरिज़ | 3 |
| डॉक्टर | 20 |
| इंजीनियर्स (सिविल/ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/ईसीई/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना विज्ञान) | 22 |
| कृषि विशेषज्ञ | 3 |
| कुल | 100 |
यूआईआईसी भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दें कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने पद के लिए अलग अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
UIIC Recruitment 2023:आयु सीमा
आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूआईआईसी वेतन 2023
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 50925 रुपये से लेकर 96765 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
यूआईआईसी आवेदन शुल्क 2023
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी को छोड़कर सभी आवेदक,कंपनी के स्थायी कर्मचारी को 1000 रुपये + GST सहित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी,बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी), कंपनी के स्थायी कर्मचारी को 250+ GST सहित आवेदन शुल्क देना होगा।
UIIC Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में नौकरी करना चाहतें हैं, वे सभी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/uiiclaug23/ पर जा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation