UKMSSB Health Worker Recruitment 2025: उत्तराखंड हेल्थ वर्कर के 180 पदों पर भर्ती, यहां से ukmssb.org करें Apply

Last Updated: Nov 21, 2025, 10:56 IST

UKMSSB Health Worker Recruitment 2025: उत्तराखंड में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में ग्रुप ‘ग’ के 180 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

UKMSSB Health Worker Recruitment 2025
UKMSSB Health Worker Recruitment 2025

UKMSSB Health Worker Recruitment 2025: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 180 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 नवंबर, 2025 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ukmssb.org/ पर 10 दिसंबर, 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास बेसिक स्वास्थ्य कर्ता महिला ट्रेनिंग कोर्स का सर्टिफिकेट होनी चाहिए। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष तक सेवा की हो या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख पढ़ें। 

UKMSSB Health Worker Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:

भर्ती संस्थान

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड 

पद का नाम 

स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला

पदों की संख्या 

180

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

14 नवंबर, 2025

आवेदन शुरू होने तिथि 

20 नवंबर, 2025

आवेदन की अंतिम तिथि 

10 दिसंबर, 2025

आयु सीमा 

18 से 42 वर्ष 

चयन प्रक्रिया 

मेरिट लिस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://ukmssb.org/

UKMSSB Health Worker Recruitment 2025: जनपद रिक्त पदों का विवरण 

सभी वर्ग और जनपद के अनुसार निकाले गए पदों की संख्या सहित विवरण उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देखें:

Uttarakhand Health Worker Vacancy 2025: पात्रता मानदंड

उत्तराखंड समूह ‘ग’ के स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 180 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

शैक्षणिक योग्यता -सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी (ANM) ट्रेनिंग कोर्स, उम्मीदवारों ने भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली के अनुसार 6 महीने के मातृत्व प्रशिक्षण सहित बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण पूरा किया होना आवश्यक है। उम्मीदवारों का उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। 

  • सीधी भर्ती के लिए प्रादेशित सेना में कम से कम दो वर्ष तक सेवा की हो

  • राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

आयु सीमा - 18 से 42 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी)।

Uttarakhand Health Worker Vacancy 2025: आवेदन शुल्क 

उत्तराखंड राज्य की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उममीदवारों के लिए आरक्षित भर्ती के समय राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का विवरण नीचे टेबल में देखें:

वर्ग

आवेदन शुल्क

ईडब्ल्यूएस

₹150/-

ओबीसी (उत्तराखंड)

₹300/-

एससी/एसटी (उत्तराखंड)

₹150/-

Uttarakhand Health Worker Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा- 

  • मेरिट लिस्ट

  • टाई-ब्रेकर

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेडिकल टेस्ट 

Uttarakhand Health Worker Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

संबंधित भर्ती अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 180 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ukmssb.org/ पर जाएं। 

स्टेप 2 वेबसाइट पर Apply Now पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 ऑनलाइन आवेदन के लिए Health Worker (FEMALE) Examination 2025 पर जाएं।

स्टेप 4 अब Click Here लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 एप्लीकेशन पॉर्म भरने के लिए मांगा गया विवरण दर्ज करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check:

IBPS RRB Exam Centre 2025



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 20, 2025, 16:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News