SBI Asha Scholarship 2025-26: अंतिम मौका, अभी करें आवेदन और पाएं 20 लाख रुपये तक छात्रवृत्ति
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई में मदद करने के लिए SBI प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप शुरू की है। यह स्कॉलरशिप स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ने वाले योग्य छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, ताकि वे अपनी शिक्षा बिना रुकावट जारी रख सकें। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 कर दी गई है। इच्छुक छात्र पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26: एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2025 आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों की सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह स्कॉलरशिप स्कूल के छात्रों से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, IIT/IIM और विदेश में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों तक को दी जाती है। छात्रवृत्ति राशि ₹15,000 से लेकर ₹20 लाख तक हो सकती है। पात्रता के लिए पिछले शिक्षा सत्र में कम से कम 75% अंक या 7.0 CGPA होना जरूरी है, जबकि SC/ST छात्रों को इसमें कुछ राहत दी गई है।
परिवार की आय सीमा स्कूल छात्रों के लिए ₹3 लाख प्रति वर्ष और कॉलेज/PG छात्रों के लिए ₹6 लाख प्रति वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्थिक परेशानियों के कारण पढ़ाई रुकने से बचाना है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे जल्द से जल्द SBI Asha Scholarship Portal पर जाकर अपना आवेदन भर लें, क्योंकि अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
SBI Asha Scholarship 2025 Last Date: 30 नवंबर 2025
एसबीआई आशा स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है। यह आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए है। छात्रवृत्ति स्कूल, Undergraduate, Postgraduate, मेडिकल, आईआईटी/आईआईएम और विदेशी छात्रों के लिए उपलब्ध है।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025 क्या है?
एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025-26 एसबीआई फाउंडेशन की एक पहल है, जिसका उद्देश्य निम्न-आय वाले परिवारों के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 12, Top 300 NIRF विश्वविद्यालय/कॉलेज, IIT, IIM और विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है। चयनित छात्रों को 20 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगी।
SBI Asha Scholarship 2025 के लिए Eligibility क्या है?
एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड स्कूल और कॉलेज स्तर पर समान हैं। पात्रता मानदंड में पिछले शैक्षणिक वर्ष में प्राप्त न्यूनतम अंक और वार्षिक पारिवारिक आय शामिल हैं। छात्रों को कुछ छूट और आरक्षण भी प्रदान किए जाते हैं। इच्छुक और पात्र छात्र यहां नीचे पात्रता मानदंड देख सकते हैं।
न्यूनतम अंक (Eligibility Marks):
-
पिछले शैक्षणिक वर्ष में 75% अंक या 7 CGPA
-
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए छूट: 67.50% अंक या 6.3 CGPA
वार्षिक पारिवारिक आय (Annual Family Income):
-
विद्यालय के छात्रों के लिए: ₹3,00,000 से कम
-
अन्य सभी के लिए: ₹6,00,000 से कम
School छात्रों के लिए SBI प्लेटिनम स्कॉलरशिप (SBI Platinum Scholarship):
यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के स्कूल छात्रों को दी जाती है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹3,00,000 से कम है। छात्र कक्षा 9 से 12 में पढ़ाई कर रहे होने चाहिए।
-
कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति राशि: स्कूल छात्रों के लिए यह ₹15,000 प्रति वर्ष है।
-
क्या है नवीनीकरण: छात्रवृत्ति का नवीनीकरण हर साल पात्रता मानदंड पूरा करने पर किया जाता है।
Graduate छात्रों के लिए SBI एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2025-26:
यह छात्रवृत्ति उन स्नातक छात्रों को दी जाती है जो निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं:
-
राष्ट्रीयता: छात्र का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
-
शैक्षणिक योग्यता: छात्र भारत के किसी प्रमुख विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक पाठ्यक्रम (किसी भी वर्ष) कर रहा हो, जो नवीनतम NIRF रैंकिंग में Top 300 Institutes में शामिल हो।
-
न्यूनतम अंक: पिछले शैक्षणिक वर्ष में छात्र ने 7 CGPA या 75% अंक या उससे अधिक प्राप्त किए हों।
-
वार्षिक पारिवारिक आय: आवेदक का कुल वार्षिक परिवारिक आय ₹6,00,000 तक हो।
SBI Asha Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले SBI Asha Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
-
होमपेज पर दिए गए “Apply Online / आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी और पारिवारिक आय भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र, आय प्रमाण आदि) अपलोड करें।
-
फॉर्म की पूरी जानकारी ध्यान से भरने के बाद सबमिट करें।
-
फॉर्म जमा होने के बाद आप अपने आवेदन की सफलता की पुष्टि प्राप्त कर सकते हैं।
| SBI Asha Scholarship Application Form Link |
किसको कितनी मिलेगी स्कोरशिप?
एसबीआई प्लेटिनम जुबली स्कॉलरशिप की राशि अध्ययन के पाठ्यक्रम के आधार पर अलग-अलग होती है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में स्कॉलरशिप राशि देख सकते हैं।
| श्रेणी / Category | छात्रवृत्ति राशि / Scholarship Amount |
| स्कूल छात्र / School Students | प्रति वर्ष ₹15,000 तक |
| स्नातक छात्र / Undergraduate Students | प्रति वर्ष ₹75,000 तक |
| स्नातकोत्तर छात्र / Postgraduate Students | प्रति वर्ष ₹2,50,000 तक |
| चिकित्सा छात्र / Medical Students | प्रति वर्ष ₹4,50,000 तक |
| आईआईटी छात्र / IIT Students | प्रति वर्ष ₹2,00,000 तक |
| आईआईएम छात्र / IIM Students | प्रति वर्ष ₹5,00,000 तक |
| विदेश में अध्ययन करने वाले छात्र / Overseas Students | प्रति वर्ष ₹20,00,000 तक |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.