JNVST Class 6 Admit Card 2026: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 2026 @navodaya.gov.in पर जारी, यहां से करें ऑनलाइन डाउनलोड

Last Updated: Nov 19, 2025, 11:07 IST

NVS ने कक्षा 6 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JNVST Class 6 Admit Card 2026
JNVST Class 6 Admit Card 2026

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन एग्जाम (JNVST) 2026 कक्षा 6 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई। NVS ने कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, केरल राज्य के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। JNVST कक्षा 6 के एग्जाम में शामिल होने वाले केरल राज्य के छात्रों को नई अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी।

फरवरी में होगा एग्जाम 

ऑफिशियल नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन एग्जाम (JNVST) छात्रों के लिए 7 फरवरी, 2026 को करवाया जा रहा है। यह एग्जाम करीब 2 घंटे का होगा। साथ ही, छात्रों के लिए यह हिंदी और इंग्लिश, दोनों भाषाओं में आयोजित करवाया जाएगा।

Direct Link to Download Admit Card - यहां देखें

JNVST 2026 का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

JNVST 2026 एग्जाम के लिए सभी छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के अनुसार अपना-अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

  1. सबसे पहले NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, "Click here to download Admit Card for Class VI JNVST 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, आप रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें। 
  4. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कोड बॉक्स में भरें।
  5. फिर, 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

एडमिट कार्ड को चेक कैसे करें?

सभी छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद, उसमें दी गई सभी जानकारी को अच्छे से चेक करें।

  1. छात्र का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर 
  3. एग्जाम की डेट और टाइम 
  4. एग्जाम सेंटर का नाम 
  5. फोटो और हस्ताक्षर

यहां भी पढ़े: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंट-अप एग्जाम 2025-26: BSEB के फाइनल बोर्ड एग्जाम के सेंटअप एग्जाम 19 नवंबर से होंगे शुरू, जानें अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 18, 2025, 13:18 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News