Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026: उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी आकर्षक सैलरी

Last Updated: Jun 15, 2026, 13:49 IST

Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026: यूकेएमएसएसबी ने उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 196 ग्रुप-सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। जीएनएम और बीएससी नर्सिंग से जुड़े इच्छुक उम्मीदवारों इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2026 से 02 जुलाई 2026 के बीच कर सकते हैं। 

Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026
Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026

Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर पुरुष और महिला नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिेए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत ग्रुप-सी की कुल 196 रिक्त पदों को भरा जाना है। ये भर्तियां चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड के लिए की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 12 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। जीएनएम, बी.एससी नर्सिंग, या पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी और अंशदायी पेंशन योजना के तहत पेंशन भी दी जाएगी। 

Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

यूकेएमएसएसबी में निहित 196 नर्सिंग ऑफिसर रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स को पहले से ही तैयार रखें, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच का सामना न करना पड़ें। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।

यूकेएमएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर पद ऑनलाइन आवेदन लिंक

जल्द अपडेट 

Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

यूकेएमएसएसबी में नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती  से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, चयन की प्रक्रिया, आवेदव करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां, पंजीकरण प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। एम्स में पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB)

पद का नाम 

नर्सिंग ऑफिसर 

विज्ञापन संख्या 

यूकेएमएसएसबी/परीक्षा/16/2025-26/448

रिक्त पदों की संख्या 

196 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

12 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

02 जुलाई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ukmssb.org

Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

यूकेएमएसएसबी में नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिेए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अपात्र होने की स्थिति में उम्मीदवारों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एससी. इन नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एससी. इन नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में डिग्री या डिप्लोमा के साथ-साथ राज्य नर्सिंग परिषद या भारतीय नर्सिंग परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में 2400 से 3000 रुपये देने होंगे। 

नोट - वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित यूकेएमएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर 2026 नोटिफिकेशन की PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।        

Uttarakhand Nursing Officer Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूकेएमएसएसबी में नर्सिंग ऑफिसर पदों के रिक्त पदों के चयन में लिखित परीक्षा शामिल है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूकेएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं। 

  • Uttarakhand Nursing Officer Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 15, 2026, 13:49 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News