UKPSC Admit Card 2025: जारी हुआ उत्तराखंड यूकेपीएससी एडमिट कार्ड, यहां ukpscnet.in से करें डाउनलोड
UKPSC Admit Card 2025: यूकेपीएससी आज 18 जून को प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का एजमिट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया जाएगा।
UKPSC Admit Card 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आज 18 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (उच्च पीसीएस) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 29 जून, 2025 (रविवार) को पूरे राज्य में किया जाएगा। ये परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) और सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT) के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ा एडमिट कार्ड उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारो को जरूरी क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी।
UKPSC Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। UKPSC एडमिट कार्ड 2025 को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी सीधे डाउनलोड किया जा सकता है:
UKPSC एडमिट कार्ड 2025 : डायरेक्ट लिंक
UKPSC Admit Card 2025: हाइलाइट्स
पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 29 जून, 2025 को उत्तराखंड के 24 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से हाइलाइट्स की जांच करें:
| संगठन | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) |
| पोस्ट नाम | उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 |
| परीक्षा तिथि | 29 जून, 2025 (रविवार) |
| एडमिट कार्ड | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://ukpscnet.in/ |
UKPSC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करने के बाद अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
चरण 1: ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर,'UKPSC PCS Prelims Admit Card 2025’के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
UKPSC Exam Date 2025: यूकेपीएससी परीक्षा का समय
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सामान्य अध्ययन (GS) और सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT) 2025 का आयोजन 29 जून को किया जाएगा। ये भर्ती परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के बीच और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.