UKPSC Recruitment 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने 7 मई, 2025 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर PCS परीक्षा के लिए UKPSC नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया है। UKPSC PCS भर्ती 2025 के 123 रिक्त पदों के लिए आवेदन 7 मई से शुरू हो रहे हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 27 मई, 2025 है। जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे देखें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया।
UKPSC Recruitment 2025: यहां देखें नोटिफिकेशन
उत्तराखंड सरकार में ग्रुप ए और बी सेवाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए UKPSC नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मई, 2025 से शुरू हो गए हैं। डिटेल में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
संगठन | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग |
परीक्षा का नाम | UKPSC PCS |
मोड | ऑनलाइन |
रजिस्ट्रेशन डेट | 7 मई से 27 मई, 2025 |
योग्यता | ग्रेजुएशन |
आयु सीमा | 21 से 42 वर्ष (1जुलाई 2024) |
पदों की संख्या | 123 |
ऑफिशियल वेबसाइट | ukpsc.gov.in |
UKPSC Recruitment 2025: पीडीएफ यहां से करें डाउनलोड
यूकेपीएससी की घोषित रिक्तियों के लिए आवेदनकर्ताओं को ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करनी चाहिए जिसमें विस्तार से पात्रता मानदंड जैसे आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आदि शामिल हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें:
यूकेपीएससी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ |
UKPSC Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
UKPSC PCS भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मई, 2025 को शुरू कर दिए गए हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। UKPSC PSC के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं
- ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट UKPSC 2025 लिंक ढूंढें।
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी डिटेल्स भरें।
- शैक्षिक और पर्सनल डिटेल्स को दर्ज करें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- शुल्क डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
UKPSC Recruitment 2025: योग्यता
भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं; जिन उम्मीदवारों की पात्रता मानदंड पूरे नहीं होंगे, वे उम्मीदवार अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। UKPSC पात्रता मानदंड 2025 के लिए नीचे दी गई डिटेल्स देखें:
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री।
उप शिक्षा अधिकारी / स्टाफ अधिकारी / विधि अधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री।
परिवीक्षा अधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री।
UKPSC Recruitment 2025: आयु सीमा
जारी की गई भर्ती के लिए 21 से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड के ST/SC/OBC, दिव्यांग और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।
जनरल कैटेगिरी | 21 से 42 वर्ष |
ST/SC/OBC | 5 वर्ष |
दिव्यांग | 5 वर्ष |
स्वतंत्रता सेनानियों | 5 वर्ष |
UKPSC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
UKPSC PCS भर्ती 2025 आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए अलग - अलग सुनिश्चित किए गए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, आवेदन पत्र के साथ आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तारीख 27 मई 2025 है। कैटेगिरी के अनुसार आवेदन शुल्क का विवरण जानने के लिए नीचे टेबल देखें:
कैटेगिरी | आवेदन शुल्क |
जनरल/OBC/EWS | 172 रु. |
SC/ST | 82 रु. |
PWD | 22 रु. |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation