Union Bank Apprentice Admit Card 2026: कब आएगा यूनियन बैंक अपरेंटिस कॉल लेटर?, एग्जाम 7 जून को
Union Bank Apprentice Admit Card 2026: यूनियन बैंक अपरेंटिस एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 7 जून 2026 को होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Union Bank Apprentice Admit Card 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपरेंटिस भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूनियन बैंक अपरेंटिस ऑनलाइन परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके उम्मीदवारों की निगाहें अब एडमिट कार्ड जारी होने पर टिकी हैं, क्योंकि इसके बाद ही वे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
कब जारी होगा यूनियन बैंक अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2026?
मीडिया रिपोर्ट्स और भर्ती शेड्यूल के अनुसार, यूनियन बैंक अपरेंटिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 या 4 मई में जारी किए जा सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रोजाना बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर देखते रहें ।
7 जून को होगी ऑनलाइन परीक्षा
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 1,865 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए उम्मीदवारों के पास अपना कॉल लेटर के साथ फोटो आईडी होना आवश्यक है।

यूनियन बैंक अपरेंटिस परीक्षा पैटर्न 2026
यूनियन बैंक अपरेंटिस ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न निम्न विषयों से होंगे:
-
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस
-
जनरल इंग्लिश
-
क्वांटिटेटिव एवं रीजनिंग एप्टीट्यूड
-
कंप्यूटर नॉलेज
-
यूनियन बैंक के उत्पाद एवं सेवाएं
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। वहीं, गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे, क्योंकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूनियन बैंक अपरेंटिस कॉल लेटर जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
-
यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Apprentice Recruitment 2026 Call Letter Download Link पर क्लिक करें।
-
फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लें।
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एग्जाम के दिन कॉल लेटर के साथ वैध फोटो आईडी अवश्य लेकर जाएं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.