UP B.Ed Correction Window 2026: फॉर्म में हो गई है गलती? सुधारने का आखिरी मौका, लिंक हुआ एक्टिव
UP B.Ed फॉर्म में करेक्शन करने के लिए छात्रों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है। UP B.Ed की करेक्शन विंडो 6 मई से 10 मई 2026 तक खोली गई है। छात्र जल्द वेबसाइट पर जाकर अपने रजिसिट्रेशन नंबर का उपयोग करके फॉर्म को सही कर सकते हैं। साथ ही, यहां से जानें करेक्शन करने के स्टेप्स और पाएं डायरेक्ट लिंक।
UP B.Ed Correction Window 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Jhansi) ने छात्रो के लिए एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए विंडो को खोल दिया है। यदि आपने UP B.Ed JEE 2026 के लिए रजिस्टर किया है और आपसे फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई थी, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in बीएड 2026 करेक्शन विंडो खोल दी है। आप वहां जाकर अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।
छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करना होगा। साथ ही, छात्रों के लिए यूपी बीएड करेक्शन विंडो 2026, 10 मई 2026 तक खुली हुई है। यह आपके पास अपने फॉर्म में करेक्शन करने का आखिरी अवसर होगा, क्योंकि इसके बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
UP B.Ed 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
UP B.Ed के लिए करेक्शन विंडो की प्रक्रिया केवल दो-चार दिनों तक के लिए खुली है। छात्र इससे जुड़ी सभी जानकारी और इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट्स |
| करेक्शन विंडो शुरू होने की डेट | 06 मई 2026 |
| करेक्शन करने की लास्ट डेट | 10 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होना | 25 मई 2026 (एक्सपेक्टेड) |
| एग्जाम डेट | 31 मई 2026 |
UP B.Ed करेक्शन विंडो 2026 और रजिस्ट्रेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
किन जानकारियों में कर सकते हैं करेक्शन?
छात्र फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को नहीं बदल सकते है। यदि आप जानना चाहते है कि किन-किन डिटेल्स को बदला जा सकता है, उसके लिए आप यहां देखें।
- सब्जेक्ट कैटेगरी: कला, विज्ञान, वाणिज्य या कृषि।
- लिंग: पुरुष या महिला।
- राज्य (Domicile Status): यूपी के निवासी या अन्य।
- एग्जाम सेंटर: यदि सेंटर बदलने का ऑप्शन उपलब्ध हो।
- अन्य शैक्षणिक विवरण: स्नातक या अन्य अंक।
इसी के साथ, छात्र अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्म तिथि में बदलाव नहीं कर पाएंगे। इसलिए अन्य डिटेल्स को बहुत सावधानी से चेक करें।
फॉर्म में सुधार कैसे करें?
छात्र फॉर्म में सुधार करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- "UP B.Ed JEE 2026" लिंक पर क्लिक करें और 'Existing User Login' ऑप्शन को चुनें।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड पर आपको "Edit Application" का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- जिस जानकारी को सुधारना है उसे बदलें और अंत में 'Final Submit' जरूर करें।
- प्रिंटआउट लें: सुधार के बाद संशोधित एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
यहां क्लिक करें: OFSS Bihar Admission 2026: बिहार बोर्ड ने 11वीं की पहली मेरिट लिस्ट की जारी; यहां से डाउनलोड करें PDF
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.