UP Bed Exam Analysis 2023: बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी (BKU) ने यूपी के सरकारी और निजी कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25 में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.ed JEE 2023 ) का आयोजन 15 जून 2023 को किया था। ये परीक्षा 3-3 घंटे की दो पालियों में आयोजित की गई थीI पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से आयोजित हुई थी। उम्मीदवार यहाँ दोनों पालियों में पूछे गए प्रश्नों और परीक्षा का कठिनाई स्तर चेक कर सकते हैंI
यूपी बीएड जेईई 2023 ऑफलाइन मोड में आयोजित किया गया था। यूपी बीएड जेईई प्रश्न पत्र 2023 में कुल 200 प्रश्न थे, जिनमें से 100 प्रश्न एमसीक्यू आधारित थे। पेपर 1 में सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) के प्रश्न पूछे गए थे। पेपर 2 सेक्शन में जनरल एप्टीट्यूड और सब्जेक्ट एबिलिटी के प्रश्न पूछे गए थेI प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का था कुल परीक्षा 400 अंक की थी। इसके साथ ही परीक्षा में नकारात्मक मार्किंग भी थी जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटने का प्रावधान था।
UP B.ed Paper -1 Exam Analysis
सेक्शन | एनालिसिस |
जनरल नॉलेज सेक्शन का कठिनाई स्तर | कठिन से मध्यम |
इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन का कठिनाई स्तर | मध्यम |
हिंदी लैंग्वेज सेक्शन का कठिनाई स्तर | सरल |
कुल मिला कर पेपर-1 का कठिनाई स्तर | मध्यम |
UP B.ed Paper -2 Exam Analysis
सेक्शन | एनालिसिस |
साइंस स्ट्रीम का कठिनाई स्तर | मध्यम |
आर्ट्स स्ट्रीम का कठिनाई स्तर | मध्यम |
कॉमर्स स्ट्रीम का कठिनाई स्तर | मध्यम |
एग्रीकल्चर का कठिनाई स्तर | मध्यम |
कुल मिला कर पेपर-2 का कठिनाई स्तर | मध्यम |
UP B.Ed Entrance Expected Cut Off 2023
श्रेणी | यूपी बी.एड जेईई कट ऑफ 2023 |
सामान्य वर्ग | 70-80 अंक |
ओबीसी | 65-75 अंक |
एससी | 60-70 अंक |
एस टी | 60-70 अंक |
ईडब्ल्यूएस | 65-75 अंक |
बीसी | 60-70 अंक |
पीडब्ल्यूडी | 50-60 अंक |
UP B.Ed Previous Cut Off
श्रेणी | कट ऑफ |
सामान्य | 65-75 अंक |
ओबीसी | 60-70 अंक |
एस सी | 55-60 अंक |
एस टी | 55-60 अंक |
ईडब्ल्यूएस | 60-70 अंक |
बीसी | 60-70 अंक |
पीडब्ल्यूएस | 45-55 अंक |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation