UP Board 10th Topper List 2026: 2025 में यश प्रताप सिंह ने किया था टॉप, जानें इस साल के टॉपर्स

Last Updated: Apr 23, 2026, 16:55 IST

UP Board 10th Topper List 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in व jagranjosh.com पर अपना रिजल्ट चेक करने के साथ टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। 

UP Board 10th Topper List 2026
UP Board 10th Topper List 2026

UP Board 10th Result 2026 Link 1

UP Board 10th Result 2026 Link 2

UP Board 12th Result 2026 Link 1

UP Board 12th Result 2026 Link 2

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(UPMSP) के 10वीं के छात्रोंं का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की घोषणा कर दी है। बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in व jagranjosh.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर छात्र अपना रिजल्ट देखने के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, किस जिले में किसने टॉप किया है और ऑवरऑल टॉपर कौन रहा जैसी जानकारी भी पा सकते हैं। 

UP Board Toppers List 2026

यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। दूसरे स्थान पर अदिति रही, जिन्होंने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा रही। तीनों ने ही 97.33 अंक प्राप्त किए।  

UP Board Toppers List 2026: टॉपर्स को पुरस्कृत करेगी सरकार

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹1 लाख नकद, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर के साथ-साथ, जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को भी ₹21,000 की नकद राशि और सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया जाता है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल टॉपर्स को इनाम दिया जाता है। 

UP Board Toppers List 2026: यूपी बोर्ड 2025 में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट

यूपी बोर्ड 2025 के 10वीं के रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव रहें, जिन्होंने 97.67 फीसदी अंक हासिल किए।    

यश प्रताप सिंह

जालौन 

97.83%

अंशी 

इटावा 

97.67%

अभिषेक कुमार यादव 

बाराबंकी 

97.67%

रितु गर्ग 

मुरादाबाद 

97.50%

अर्पित वर्मा 

सीतापुर 

97.50%

सिमरन गुप्ता 

जालौन 

97.50%

UP Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें? 

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिेए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर पहुंचें।

  • UP Board 10th Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड के अलावा कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड कर लें।  

यूपी बोर्ड 2024 में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट

यूपी बोर्ड 10वीं में साल 2024 में प्राची निगम ने 591 अंकों के साथ पहला रैंक प्राप्त किया था। वहीं, दीपिका सोनकर 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

प्रथम रैंक 

प्राची निगम 

दूसरा स्थान 

दीपिका सोनकर

तीसरा स्थान 

नव्या सिंह

तीसरा स्थान 

स्वाति सिंह 

तीसरा स्थान 

दीपांशी सिंह सेंगर 

तीसरा स्थान 

अर्पित तिवारी 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Apr 23, 2026, 16:41 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News