UP Board Class 12 English Exam Paper 2023: यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न, पेपर विश्लेषण सहित अन्य जानकारियां चेक करें

Feb 24, 2023, 17:26 IST

UP Board Class 12 English Exam Paper 2023: यूपी बोर्ड कक्षा 12 अंग्रेजी परीक्षा 2023 का आयोजन आज 24 फरवरी 2023, दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित किया । यहां जानिए यूपी बोर्ड कक्षा 12 अंग्रेजी पेपर विश्लेषण,प्रश्न पत्र और अन्य जानकारियां.

UP Board Class 12 English Exam Paper 2023
UP Board Class 12 English Exam Paper 2023

UP Board Class 12 English Exam Paper 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 12 अंग्रेजी की परीक्षा आज 24 फरवरी,2023 को आयोजित की गई।अंग्रेजी की परीक्षा 2 बजे से शुरू हुई और शाम 5:15 तक चली।इस परीक्षा के लिए 27 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। देशभर के छात्र आज  यूपी बोर्ड कक्षा 12 की अंग्रेजी परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड कक्षा 12 के अंग्रेजी पेपर की समीक्षाओं के साथ एक संपूर्ण विश्लेषण यहां उपलब्ध है। 

UP Board Class 12 English Exam Paper 2023 कक्षा 12 अंग्रेजी का पेपर विश्लेषण और समीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 12 अंग्रेजी की परीक्षा समाप्त होते ही,छात्र-छात्राएं प्रसन्न व संतुष्ट चेहरों के साथ परीक्षा केंद्र से बाहर निकले।केंद्र के बाहर निकलते हुए एक छात्र ने कहा, पेपर आसान से नही था। वही खड़ी एक छात्र ने कहा, "अंग्रेजी का पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। पूछे गए सवालों से भी छात्र खुश नजर आए। कई लोगों को सवाल सीधे और आसान लगे।कुछ छात्रों ने अंग्रेजी का पेपर सामान से मध्यम स्तर का बताया।

 

जानकारों के मुताबिक, पेपर को समझना और हल करना ज्यादा मुश्किल नहीं था। कई लोगों ने नोट किया कि पेपर में ज्यादा सवाल नहीं थे। छात्रों को पेपर हल करना आसान लगा होगा क्योंकि पैटर्न हमेशा की तरह ही था। इसलिए छात्रों के लिए इस प्रकार के पेपर पर स्कोर करना मुश्किल नहीं है।

 

UP Board Class 12 English Exam Paper 2023 कक्षा 12 अंग्रेजी का पेपर पैटर्न

नए परीक्षा पैटर्न के मुताबिक,(UP Board Exam Pattern 2023) यूपी बोर्ड कक्षा 12 के अंग्रेजी के पेपर को चार वर्गों में विभाजित किया गया था। खण्ड अ में 4 लघु उत्तरीय प्रश्न और 3 शब्दावली प्रश्न थे, जबकि खण्ड ब में एक लेख और एक लेटर लिखना था। सेक्शन सी में एमसीक्यू और अति लघु उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। इसके अलावा, खंड डी में दो लघु उत्तरीय प्रश्न, एक दीर्घ प्रकार का प्रश्न और तीन अति लघु उत्तरीय प्रश्न काव्यात्मक गद्यांश पर आधारित थे।

 

UP Board Class 12 English Exam Paper 2023 कक्षा 12 अंग्रेजी का प्रश्न पत्र 

 यूपी बोर्ड कक्षा 12 अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2023 जल्द अपडेट किया जाएगा।

हमें उम्मीद है कि छात्रों को यह समीक्षा मददगार लगेगी और वे अगले यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा के पेपर के लिए अच्छी तरह से तैयारी करेंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News