UP Board Compartment Exam 2026: फेल हुए छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, यहां देखें पूरी जानकारी
UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल को घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों के अंक कम आए हैं या जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (फेल) हुए हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से पास होने का एक और अवसर दिया जाएगा।
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया गया। यूपी बोर्ड रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 90.42% और 12वीं का कुल पास प्रतिशत कुल पास प्रतिशत 80.38% रहा। पिछले वर्ष के मुताबिक, इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में जिन छात्रों के अंक कम आए हैं या वे किसी विषय में फेल हो गए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों को पास होने का एक और अवसर प्रदान करता है। यह मौका कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है, जिससे छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और बिना एक साल गंवाए आगे बढ़ सकते हैं।
UP Board 10th, 12th Result 2026 Direct Link
कितने विषयों में फेल होने पर मिलेगा कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका?
आमतौर पर, केवल उन्हीं छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है जो अपनी बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो जाते हैं। यदि कोई छात्र केवल एक या दो विषयों में फेल होता है, तो वह उन विषयों की परीक्षा दोबारा देकर पास हो सकता है, जिससे उसका साल बच जाता है।
हालांकि, यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का लाभ नहीं मिलता। ऐसे छात्रों को अगली वर्ष पूरी परीक्षा दोबारा देनी पड़ती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक बोर्ड की गाइडलाइन जरूर चेक करें, क्योंकि नियम बोर्ड के अनुसार थोड़ा अलग भी हो सकते हैं।
कब होगी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा?
रिपोर्ट के मुताबिक यूपी बोर्ड (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2026 महीने में आयोजित की सकती है। आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है, जो मई–जून में चलती है। इसके बाद बोर्ड जुलाई में परीक्षा आयोजित करता है, ताकि छात्र जल्द से जल्द अपने परिणाम में सुधार कर सकें और उनका एक साल बर्बाद न हो।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सटीक तारीख और टाइम टेबल के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें
कब से कर यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन?
यूपी बोर्ड (UPMSP) की 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ दिनों के बाद शुरू होती है। ताजा जानकारी के अनुसार, आवेदन फॉर्म मई 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। छात्रों को आवेदन भरने के लिए लगभग 2–3 हफ्ते का समय दिया जाता है। इसलिए जिन छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के तुरंत बाद आवेदन प्रक्रिया पर लेटेस्ट अपडेट देखते रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.