This is an archived article last updated on Aug 23, 2024. The information may be outdated.

UP Police Constable Admit Card 2024 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Aug 23, 2024, 09:40 IST

UP Police Constable Admit Card 2024 Download: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 13 फरवरी को ccp123.onlinereg.co.in और uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस लेख में यूपीपीआरपीबी कॉल लेटर, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण और अन्य विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है, आप इस लेख में डाउनलोड लिंक, स्टेप्स और आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है, आप इस लेख में डाउनलोड लिंक, स्टेप्स और आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

UP Police Constable Admit Card 2024 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल पदों के लिए 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in और ccp123.onlinereg.co.in) पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर यूपीपीबीपीबी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा का विवरण देख सकते हैं।  यूपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड 2024 करने का डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है।

Also Check;

UP Police Constable Admit Card 2024 Direct Link

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए करीब 48 लाख उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे हैं। यूपी पुलिस की पिछली किसी भी भर्ती में इतने आवेदन पत्र नहीं आए थे। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में लगभग 15 लाख महिलाएं शामिल हैं। आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण चयन आसान नहीं होगा। प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी. नोटिस के अनुसार, कुल रिक्तियों में से लगभग 12000 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। उम्मीदवार जिसने यूपी पुलिस भर्ती  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की है, वे नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां से डाउनलोड करें Link- 1 https://ccp223.onlinereg.co.in/admitcard24#
यहां क्लिक करें Link -2 https://ccp323.onlinereg.co.in/admitcard124/login/login#

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2024

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 60,000 कांस्टेबल के पद भरे जाने हैं। जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए लगभग 12,000 पद आरक्षित हैं। इस साल कांस्टेबल पदों के लिए रिकॉर्ड तोड़ 48 लाख आवेदन मिले हैं। जिसमें 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है।

UP Police Constable Exam time duration

परीक्षा राज्य भर में 3 हजार से अधिक केंद्रों पर दो शिफ्ट होंगी: पहली शिफ्ट (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) और दिन की दूसरी शिफ्ट (दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक)। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार,  यूपी पुलिस कांस्टेबल  एडमिट कार्ड लिंक 13 फरवरी 2024 से आधिकारिक साइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। लिंक यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in और ccp123.onlinereg.co.in) पर एक्टिव कर दिया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान (General Knowledge), सामान्य हिन्दी (General Hindi), संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical and Mental Ability), मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, IQ and Reasoning Ability) विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024

विभाग ने 10 फरवरी 2024 को अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी, शिफ्ट व डेट की सूचना जारी की थी। उम्मीदवार सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें। यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड आज 13 फरवरी को उपलब्ध होगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार,  यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता, मानसिक योग्यता, आईक्यू, तार्किक क्षमता पर प्रश्न  आएंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी और  पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे। उम्मीदवार ध्यान दें प्रत्येक गलत  देने पर  0.5 अंक काटे जायेंगे। सही उत्तर के लिए 2 अंक दिये जायेंगे। परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस एडमिट कार्ड (UP Police ka Admit Card Kaise download karen) डाउनलोड करने के लिए आपको अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड याद रखना होगा। यदि आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो आप यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। यूपी पुलिस एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें, इसके लिए आसान चरण दिए गए हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "एडमिट कार्ड" टैब पर क्लिक करें।
  • "UP Police Constable Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  • "लॉगिन" पर क्लिक करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

UP Police Constable Bharti Admit Card 2024: परीक्षा के दिन के निर्देश

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवारों  को एग्जाम हॉल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उम्मीदवारों पर्यवेक्षक के निर्देशों की प्रतीक्षा करें।

मुजफ्फरनगर में 24 केंद्रों पर होगी UP Police Constable Exam , बनाए गए 8 सेक्टर

यूपी में 2 दिनों तक चलने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर में भी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जिले में परीक्षा कराने के लिए 24 विद्यालयों को एग्जाम सेंटर बनाया गया है, जिनको 8 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी केंद्रों पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।

UPP Admit Card 2024 Kab Aayega

UP Police Constable Admit Card 2024 Kab Aayega? यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को हॉल टिकट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा।

 यूपी पुलिस कांस्टेबल पद के लिए भर्ती अभियान ने बहुत ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के लिए 60,244 पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 को शुरू हुई और 16 जनवरी 2024 को समाप्त हुई थी। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के 4 वैकल्पिक उत्तर शामिल होंगे। अभ्यर्थी को सही उत्तर के लिए ओएमआर शीट में एक विकल्प अंकित करना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिये जायेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में 17 फरवरी 2024 (शनिवार) और 18 फरवरी 2024 (रविवार) आयोजित की जाएगी।  रिजर्व सिविल पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी हो गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते है। 

UP Police constable Official Website कौन सी है?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ है। इस वेबसाइट पर, आपको पुलिस कांस्टेबल भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिल सकती है।

uppbpb.gov.in Constable Admit Card

60 हजार से अधिक यूपी पुलिस कांस्टेबलों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा 17- 18 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले लगभग 48 लाख उम्मीदवार अपने यूपी पुलिस एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आज उनका इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

UP Police Constable ka Admit Card Kaise Nikale?

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड 13 फरवरी 2024 (UPPRPB) अपनी वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। परीक्षा 17 और 18 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों सिटी इंटीमेशन का लिंक 10 फरवरी 2024 को ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होगा।उम्मीदवार इसमें अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।

UP Police Exam City Intimation 2024 Out

यूपी पुलिस परीक्षा सिटी सूचना 2024 10 फरवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट - https://uppbpb.gov.in/ पर जारी की गई थी। यह स्लिप आपको केवल उस शहर की जानकारी देती है जहां आपकी परीक्षा होगी। यह सिटी स्लिप 10 फरवरी को जारी किया गयी थी और अब आप इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Admit Card 2024: Date Notice

उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए विवरण, जैसे कि उनका नाम, शिफ्ट और फोटोग्राफ को ध्यान से सत्यापित करना चाहिए। यदि उम्मीदवारों को कोई गलती मिलती है, तो उन्हें अधिकारियों को सूचित करना चाहिए; अन्यथा, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस लिंक से डाउनलोड करें

UP Police Constable Admit Card Date Notice PDF

UP Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस एडमिट कार्ड हाइलाइट

उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल कॉल लेटर 2024 जारी होने की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड यूपी कांस्टेबल हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी हो गया है। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2024 के बारे में सभी जानकारी यहां से प्राप्त करें:

संगठन  का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
भर्ती का नाम यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024
रिक्त पद 60244
सिटी इंटिमेशन तिथि 10 फरवरी 2024
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख  13 फरवरी 2024 (रिलीज)
परीक्षा तिथि  17 से 18 फरवरी 2024
आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in

UP Police Constable Admit Card 2024 पर उल्लिखित विवरण

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 पर उल्लिखित विवरण:

  • नाम (हिंदी और अंग्रेजी में)
  • लिंग
  • जन्मतिथि
  • श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी)
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा का पाली (सुबह/शाम)
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा केंद्र का कोड

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023-24 की चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023-24 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित स्टेप शामिल हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया के स्टेप यहां देखें:

स्टेज-1: लिखित परीक्षा
चरण-2: दस्तावेज़ सत्यापन
स्टेज-3: शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
स्टेज-4: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
स्टेज-5: मेडिकल टेस्ट

UP Police Constable Exam Pattern 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 में बैठन से पहले, उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न को ठीक तरह से समझ लेना चाहिए। अभ्यर्थी यहां नीचे, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2024 से देख सकते हैं।

  • यूपी पुलिस परीक्षा का तरीका ऑनलाइन (ओएमआर आधारित) माध्यम होगा।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • कुल -300 अंक 
  • परीक्षा का समय -2 घंटे 
  • परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2023

अनुभाग का नाम प्रश्नों की कुल संख्या अंक
सामान्य ज्ञान  38 76
सामान्य हिन्दी 37 74
न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी 38 76
मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू/रीजनिंग एबिलिटी 37 74
कुल 150 300
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Feb 14, 2024, 16:17 IST

FAQs

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
    +
    आप यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर क्या करें?
    +
    आप इसकी शिकायत यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर या हेल्पलाइन नंबर 0522-2302233 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी हो गया है?
    +
    हां, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024, 13 फरवरी को जारी कर दिया गया है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News