UP Police Constable City Slip 2026: यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: May 27, 2026, 12:32 IST

UP Police Constable City Slip 2026: यूपीपीआरपीबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी करेगा। परीक्षा 8 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।  

UP Police Constable City Slip 2026
UP Police Constable City Slip 2026

UP Police Constable City Slip 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी करेगा, जिसकी परीक्षा दिनांक 8 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। अगर हम पिछले कई सालों के ट्रेंड को देखें, तो यूपीपीआरपीबी आमतौर पर सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से 10 या 12 दिन पहले जारी कर देता है। इसके चलते यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 28 मई 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है। 

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की भर्ती 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट अर्थात् uppbpb.gov.in पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीआरपीबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 32,679 रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक है। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में जानकारी प्रदान करती है। 

UP Police Constable City Slip 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीपीआरपीबी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के बाद ट्रैवल करने की योजना बना सकते हैं। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम 

कॉन्सटेबल 

रिक्त पदों की संख्या 

32,679

परीक्षा का मोड 

ऑफलाइन

परीक्षा की तिथि 

08 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित 

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप

जल्द जारी 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट 

जॉब लोकेशन 

उत्तर प्रदेश 

ऑफिशियल वेबसाइट 

uppbpb.gov.in

UP Police Constable City Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 

  • UP Police Constable City Slip 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर लें।

  • सिटी इंटीमेशन स्लिप के अनुसार ट्रैवल करने की योजना बनाएं। 

UP Police Constable City Slip 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

पी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा  में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाता है कि  एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • पिता का नाम 

  • एप्लीकेशन नंबर

  • लिंग एवं डेट ऑफ बर्थ 

  • कैटेगरी और पीडब्ल्यूडी स्टेट्स 

  • परीक्षा का शहर 

  • परीक्षा की तिथि 

  • शिफ्ट की टाइमिंग 

UP Police Constable परीक्षा पैटर्न 2026 

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2026 में MCQ के साथ लिखित परीक्षा शामिल होती है। चयन के अगले चरण के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि कुल 2 घंटे की होगी। पेपर में कुल 4 सेक्शन है। पहला सेक्शन हिंदी, दूसरा सेक्शन जनरल नॉलेज, तीसरे सेक्शन में संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और चौथे व अंतिम सेक्शन में मेंटल एप्टीट्यूड/रीजनिंग शामिल है। 

ये भी पढ़ें: CGPSC SSE Mains Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ एसएसई पीसीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 27, 2026, 12:32 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News