UP Police Constable PET Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल PET एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in जारी
UP Police Constable PET Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी किया गया है। पीईटी के नए संशोधित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लेख में दिए लिंक पर क्लिक करें।
UP Police Constable PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने PST/PET एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती 2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है।
यूपीपीआरपीबी ने 5 अक्टूबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जिसमें मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद जनपदों के लिए परीक्षा की अवधि 8 अक्टूबर तक रखी गई। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और सेंटर से जुड़ी जानकारी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन सम्बन्धी विज्ञप्ति दिनांकित- 05.10.2026 के क्रम में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा केन्द्र एवं उनकी तिथियां पुनर्निर्धारित की गयी थी उनका संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर जारी कर दिया गया है जिसको अभ्यर्थी पूर्व में दिये गये लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक- https://t.co/bLQZL4RIGa -परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ । @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @homeupgov @dgpup @Uppolice
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) October 6, 2026
UP Police Constable PET Admit Card 2026: एमडिट कार्ड लिंक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पीईटी एडमिट कार्ड 6 अक्टूबर, 2026 को जारी किए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में पीईटी की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र सहित जानकारी देख सकते हैं। सामान्य जनपदों में पीईटी 7 अक्टूबर तक और मुरादाबाद, मेरठ व गाजियाबाद में 8 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 |
UPPBPB Police Constable PET Admit Card 2026: हाइलाइट्ल
आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती 2026 के लिए हाइलाइट्स उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 |
| पदों की संख्या | 32,679 |
| सामान्य जनपदों की पीईटी डेट | 1 से 7 अक्टूबर, 2026 |
| मेरठ, मुरादाबाद और गाजियाबाद | 1 से 8 अक्टूबर, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Police Constable PET Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UP Police Constable PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5 कैप्चा सबमिट करें।
स्टेप 6 आपका पीईटी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.