भारी बारिश और जलभराव के चलते यूपी पुलिस कांस्टेबल PET का शेड्यूल बदला, कई केंद्रों और तारीखों में संशोधन
UP Police Constable PET Schedule 2026: भारी बारिश और जलभराव के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा का शेड्यूल संशोधित किया है। उम्मीदवार नए परीक्षा शेड्यूल का पूरा विवरण और आधिकारिक नोटिस नीचे देख सकते हैं।
UP Police Constable PET Schedule 2026: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मैदानों में हुए जलभराव ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। खराब मौसम के चलते गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर और आजमगढ़ समेत कई प्रमुख जिलों के परीक्षा केंद्रों और तारीखों में संशोधन किया गया है।
NEW UP Police Constable PET Schedule 2026 Notice
क्यों बदला गया फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट शेड्यूल?
UPPBPB के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई पीएसी मैदानों और खेल परिसरों में भारी मात्रा में पानी भर गया है। दौड़ और अन्य शारीरिक मानक परीक्षणों के दौरान उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा या चोट से बचाने के लिए केंद्रों में फेरबदल करना अनिवार्य हो गया था। बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इस बारे में एक आधिकारिक सूचना जारी की है ताकि सभी अभ्यर्थी समय रहते अपडेटेड जानकारी प्राप्त कर सकें।
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आयोजन के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वर्षा एवं ग्राउण्ड पर जल भराव के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा केन्द्र एवं उनकी तिथियां पुनर्निर्धारित की गयी हैं जिसका विवरण संलग्न है । विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/l2LtxSzfow का अवलोकन करें। -परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ । @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @homeupgov @dgpup @Uppolice
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) October 5, 2026
मुख्य बदलाव और नए केंद्र इस प्रकार हैं:
मौसम की वजह से प्रभावित हुए प्रमुख जिलों का संशोधित विवरण निम्नलिखित है:
-
गोरखपुर (26वीं वाहिनी पीएसी):
-
6 अक्टूबर की परीक्षा अब 9 अक्टूबर को चौथी वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में होगी।
-
7 अक्टूबर की परीक्षा 9 अक्टूबर को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
-
8 अक्टूबर की परीक्षा 9 अक्टूबर को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में होगी।
-
9 अक्टूबर के अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली में कराई जाएगी।
-
आजमगढ़ (20वीं वाहिनी पीएसी):
-
यहां 6, 7 और 8 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं। इन सभी तिथियों के अभ्यर्थियों के लिए 10 अक्टूबर को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ और डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
-
वहीं, सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही यथावत चलेगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा का संशोधित शेड्यूल
अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा का संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं।
| पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र व तिथि | संशोधित परीक्षा केंद्र व तिथि |
| 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर (6 अक्टूबर) | 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज (9 अक्टूबर) |
| 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर (7 अक्टूबर) | 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ (9 अक्टूबर) |
| 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर (8 अक्टूबर) | डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि, लखनऊ (9 अक्टूबर) |
| 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर (9 अक्टूबर) | 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली (9 अक्टूबर) |
| 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर (10 अक्टूबर) | 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर (10 अक्टूबर) |
| 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ (6 अक्टूबर) | 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ (10 अक्टूबर) |
| 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ (7 अक्टूबर) | डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि, लखनऊ (10 अक्टूबर) |
| 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ (8 अक्टूबर) | 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली (10 अक्टूबर) |
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहुँचने से पहले अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेने चाहिए और उसमें दिए गए नए केंद्र, समय व तिथि सहित सभी जानकारी जरूर चेक कर लें। किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए अभ्यर्थी केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारियों पर ही भरोसा करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.