UP Police Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा?, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jun 29, 2026, 16:17 IST

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना रिजल्ट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ बोर्ड कैटेगरी वाइज कट ऑफ अंक भी जारी करेगा। यूपी पुलिस कास्टेबल का रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे लेख में बताए गए हैं।

UP Police Constable Result 2026 कब आएगा?
UP Police Constable Result 2026 कब आएगा?

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही घोषित करेगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम uppbpb.gov.in से देख सकेंगे। नतीजों के साथ-साथ, बोर्ड सफल उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के ज़रिए कुल 32,679 उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 कब आएगा? 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। पिछले ट्रेड और रिपोर्ट के मुताबिक, रिजल्ट जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स UPPRPB की ऑफिशियल साइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

UP Police Constable Result 2026-हाइलाइट्स

भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,679 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, PST, PET और DV के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

आयोग का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम

कांस्टेबल

कुल पद

32,679

परीक्षा तिथियां

8, 9 और 10 जून 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन

रिजल्ट डेट

जूलाई 2026 का दूसरा सप्ताह (संभावित)

ऑफिशियल वेबसाइट

uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी पुलिस रिजल्ट 2026 की पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल साइट पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां मांगी गई जानकारी सही से दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 

  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें अपने अंक चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होगा?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार उसमें दी गई निम्नलिखित जानकारी देख सकते हैं।

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • कैटेगरी

  • प्राप्त अंक

  • क्वालिफ़ाइंग स्टेटस

  • कट-ऑफ सहित अन्य जानकारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम के बाद क्या?

यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित होने के बाद, चुने गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), मेडिकल टेस्ट और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए सभी जरूरी सर्टिफ़िकेट तैयार रखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 17:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News